सब्सक्राइब करें

160cc Bikes: इन 5 बाइक्स में मिलता है स्टाइल और पावर का दमदार कॉम्बिनेशन, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 02:49 PM IST
सार

Top 160cc Bikes In India: 160cc बाइक्स सेगमेंट में हीरो, बजाज, होंडा और टीवीएस समेत कई कंपनियां अपनी बाइक्स बेच रही हैं। अगर आप भी एक 160cc बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन
Top 160cc Bikes In India Hero Xtreme 160R TVS Apache RTR 160 4V Honda SP 160 TVS Apache RTR 160 2V Price Featu
160सीसी की दमदार बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
भारतीय बाजार में कम्यूटर बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं। लेकिन जिन्हें स्टाइल के साथ थोड़ा अधिक पावर चाहिए होता है वो 160cc बाइक खरीदते हैं। अगर 160cc बाइक्स की बात करें तो इस सेगमेंट में हीरो, बजाज, होंडा और टीवीएस समेत कई कंपनियां अपनी बाइक्स बेच रही हैं। इस लेख में हम आपको बाजार में उपलब्ध कुछ बेहतरीन 160cc की बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Trending Videos

Hero Xtreme 160 4V

Top 160cc Bikes In India Hero Xtreme 160R TVS Apache RTR 160 4V Honda SP 160 TVS Apache RTR 160 2V Price Featu
Hero Xtreme 160R 4V - फोटो : Hero Motocorp
हीरो एक्सट्रीम 160 4वी अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक है। इस बाइक का नेकेड स्ट्रीटफाइटर डिजाइन इसका मुख्य आकर्षण है। इस बाइक में 163.2cc का एयर-ऑयल कूल्ड 4 वॉल्व इंजन दिया गया है जो 16.9 बीएचपी का पावर और 14.6 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में आगे की तरफ यूएसडी फोर्क्स और पीछे की तरफ प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक है। जबकि ब्रेकिंग परफॉर्मेंस दोनों तरफ डिस्क ब्रेक से आती है। बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील पर चलती है। इस बाइक में डुअल चैनल एबीएस (ABS) मिलता है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V

Top 160cc Bikes In India Hero Xtreme 160R TVS Apache RTR 160 4V Honda SP 160 TVS Apache RTR 160 2V Price Featu
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS Motor
टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी इस लिस्ट में सबसे पावरफुल बाइक है। कंपनी ने इसमें 159.7cc का 4 वॉल्व, ऑयल कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 17.55 PS की मैक्सिमम पावर और 14.73 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में सामने USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। बाइक में दो राइडिंग मोड- स्पोर्ट्स और रेन मिलते हैं। टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये से भी कम है।

Honda SP160

Top 160cc Bikes In India Hero Xtreme 160R TVS Apache RTR 160 4V Honda SP 160 TVS Apache RTR 160 2V Price Featu
2025 Honda SP160 - फोटो : HMSI
होंडा एसपी160 कंपनी की स्टाइलिश 160सीसी बाइक है। इस बाइक में 162.71cc सिंगल-सिलेंडर एयरकूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 13.2 bhp की पावर और 14.8 Nm का टॉर्क देता है। इस बाइस में सामने टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक और एलइडी हेडलाइट दिया गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये से भी कम में शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

Honda Unicorn 160

Top 160cc Bikes In India Hero Xtreme 160R TVS Apache RTR 160 4V Honda SP 160 TVS Apache RTR 160 2V Price Featu
2025 Honda Unicorn - फोटो : HMSI
होंडा यूनिकॉर्न 160सीसी की सबसे किफायती बाइक है। कंपनी ने हाल ही में इसका 2025 मॉडल लाॉन्च किया है जिसमें एलईडी हेडलाइट, TFT डिस्प्ले, डिजिटल स्पीडोमीटर और गियर इंडिकेटर जैसे अपडेट दिए गए हैं। इस बाइक को सिंगल डिस्क ऑप्शन में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ सिंगल वेरिएंट में बेचा जा रहा है। Honda Unicorn 160 में 162.7सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 12.73bhp का मैक्सिमम पावर और 14Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। होंडा यूनिकॉर्न की एक्स-शोरुम कीमत 1.2 लाख रुपये से कम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed