सब्सक्राइब करें

Top 5 Compact Petrol SUV: जानें इन टॉप-5 कॉम्पैक्ट पेट्रोल एसयूवी की कीमत, इंजन और फीचर्स का अंतर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Compact Petrol SUV in India Know Price Features Specs
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
भारत में जुलाई 2023 के दौरान ऑटोमोबाइल्स की बिक्री में एसयूवी की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है। कड़े उत्सर्जन मानदंड, पेट्रोल और डीजल की कीमत के बीच कम होता अंतर और पेट्रोल और डीजल वाहनों के बीच लागत की अंतर जैसे कई कारकों के कारण पेट्रोल एसयूवी की मांग में तेजी देखी जा रही है। यहां हम भारत में कॉम्पैक्ट पेट्रोल एसयूवी की लिस्ट, उनकी कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। अब ज्यादातर एसयूवी में बहुत से फीचर्स एक जैसे हैं जैसे एलईडी हेडलाइट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, रियर एसी और भी बहुत कुछ। यहां हम हर एसयूवी के कुछ खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
Top 5 Compact Petrol SUV in India Know Price Features Specs
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
टाटा नेक्सन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका एक कारण इसके वैरिएंट्स की बड़ी संख्या है। नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से 13.2 लाख रुपये के बीच है। नेक्सन 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 118 bhp और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जुड़ा है।

टाटा नेक्सन ग्लोबल एनसीएपी द्वारा 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग अर्जित करने वाली पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी थी और यह डुअल एयरबैग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार तकनीक, नेविगेशन, एक सनरूफ और बहुत कुछ के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Compact Petrol SUV in India Know Price Features Specs
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
ह्यूंदै वेन्यू भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है और क्रेटा के बाद ह्यूंदै की अगली सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। अपनी खास स्टाइल के साथ, ह्यूंदै वेन्यू एक प्रैक्टिकल वाहन है, जो कई फीचर्स से भरपूर है। वेन्यू में 1.2-लीटर पेट्रोल मोटर मिलता है जो 82 bhp का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी है जो 118 bhp का पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल, iMT और DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

ह्यूंदै वेन्यू में हाल ही में एक बड़ा अपडेट देखा गया है और नए वर्जन में एक स्मार्ट सनरूफ है, जो वॉयस कमांड के जरिए काम करता है और एक डुअल-चैनल डैश कैम भी है। इसमें कई एयरबैग, वॉयस कमांड, कनेक्टेड कार तकनीक और भी बहुत कुछ मिलता है। ह्यूंदै वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 7.72 लाख रुपये से 13.18 लाख रुपये के बीच है।
Top 5 Compact Petrol SUV in India Know Price Features Specs
Kia Sonet - फोटो : Kia India
Kia Sonet
किआ सोनेट पावरट्रेन और गियरबॉक्स विकल्पों सहित ह्यूंदै वेन्यू के समान प्लेटफॉर्म साझा करता है। हालांकि, दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर डिजाइन का है। किआ सोनेट युवा खरीदार के लिए ज्यादा आकर्षक है। Kia Sonet की एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख से 13.89 लाख रुपये तक है।

किआ सोनेट में वेन्यू के समान फीचर्स मिलते हैं। जल्द ही इसके नए फेसलिफ्ट वर्जन की उम्मीद है जिसमें सोनेट और भी ज्यादा कंफर्ट, सुविधा और सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी।
विज्ञापन
Top 5 Compact Petrol SUV in India Know Price Features Specs
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
मारुति सुजुकी ब्रेजा को हाल ही में एक अपडेट मिला है और नया डिजाइन खरीदारों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। जिम्नी के लॉन्च ने कई लोगों को भ्रमित कर दिया है क्योंकि जिम्नी एक ऐसी ऑफर रोडर है जिसे किसी भी रोड पर लेकर निकला जा सकता है। जबकि ब्रेजा में सिर्फ स्टैंस मिलता है। 8.29 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत के बीच उलब्ध ब्रेजा में एकमात्र 1.2-लीटर 103 bhp पेट्रोल इंजन मिलता है, साथ ही सीएनजी का विकल्प भी पेश किया गया है।

ब्रेजा के अपडेट में पहली बार वाहन को सनरूफ के साथ-साथ कई कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, स्मार्टवॉच कम्पैटिबिलिटी और हेड-अप डिस्प्ले मिला, जो ब्रेजा को अलग बनाता है। ब्रेजा के गियरबॉक्स ऑप्शंस में एक मैनुअल और एक टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक शामिल है, जबकि यह अभी भी श्रेणी में एक लोकप्रिय एसयूवी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed