सब्सक्राइब करें

Top Variant Car: आपकी जेब का पूरा ख्याल रखते हैं इन कारों के सबसे सस्ते वैरियंट, मिलते हैं पैसा वसूल फीचर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 16 Mar 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Top Variant Car Features: Top 5 money saving Best-Value Base Variants of Cars and SUV, from Honda City to Tata Nexon
टॉप वेरिएंट कार के फीचर्स - फोटो : Amar Ujala (For Refernce Only)

ज्यादातर लोग जबरदस्त फीचर वाली कारों को प्राथमिकता देते हैं। बेस वैरियंट देखते ही लोग नाक भौं सिकोड़ने लगते हैं, क्योंकि उनमें केवल बेसिक फीचर ही मिलते हैं। वहीं अगर टॉप वैरियंट खरीदते हैं तो उसमें सभी लेटेस्ट फीचर तो मिलते हैं, लेकिन कीमत बहुत ज्यादा चुकानी पड़ती है। लेकिन कुछ कंपनियां अपनी कारों के बेस वैरियंट् में भी काफी फीचर देती हैं, जिन्हें खरीद कर आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में...

Trending Videos
Top Variant Car Features: Top 5 money saving Best-Value Base Variants of Cars and SUV, from Honda City to Tata Nexon
Tata Nexon Facelift - फोटो : Tata Motors (File)

टाटा नेक्सन

बात करते हैं देश की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली टाटा नेक्सन के बारे में। नेक्सन के बेस वैरियंट XE में एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, इलेक्ट्रि़ॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, हाइड्रॉलिक बेस असिस्ट, रिअर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, हिल होल्ड कंट्रोल और फ्रंट में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर मिलते हैं।

बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें ट्राई एरो DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, मल्टी ड्राइव मोड्स, अंब्रेला होल्डर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडोज जैसे फीचर आते हैं। इसमें टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन आता है, जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं नेक्सन के बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये से शुरू है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Variant Car Features: Top 5 money saving Best-Value Base Variants of Cars and SUV, from Honda City to Tata Nexon
Tata Tiago XTA AMT - फोटो : Amar Ujala

टाटा टियागो

बात करते हैं टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल हैचबैक कार टाटा टियागो की। टियागो को सेफ्टी के मामले में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसके XE बेस वैरियंट में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, ओवर स्पीड अलर्ट, रिअर पार्किंग सेंसर, इमोबिलाइजर जैसे फीचर आते हैं। नेक्सन की तरह इसके बेस वैरियंट में भी इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं मिलता है। वहीं इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। टियागो के बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.48 लाख रुपये से शुरू है।        

 

Top Variant Car Features: Top 5 money saving Best-Value Base Variants of Cars and SUV, from Honda City to Tata Nexon
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

Mahindra XUV300

महिंद्रा XUV300 देश की पहली ऐसी एसयूवी है जिसे चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं सेफ्टी में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। XUV300 के बेस W4 वैरियंट में ऑल डिस्क ब्रेक, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इंपैक्ट सेंसिग डोर अनलॉक, पैनिक ब्रेकिंग सिग्नल, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और इमोबिलाइजर का फीचर मिलता है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें मोनोक्रोम इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, टायर पोजिशन डिस्प्ले, फ्रंट एंड रिअर पावर विंडोज, स्मार्ट स्टीयरिंग, सेंट्रल लॉकिंग के साथ रिअर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। इसके बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.95 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Top Variant Car Features: Top 5 money saving Best-Value Base Variants of Cars and SUV, from Honda City to Tata Nexon
Nissan Kicks - फोटो : Nissan (for Reference Only)

निसान किक्स

परफॉरमेंस के मामले में यह बेहतरीन एसयूवी है। हालांकि निसान किक्स के बेस वैरियंट में टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं मिलता है। लेकिन इसमें 1.5 लीटर HR15 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। किक्स के बेस वैरियंट में 2-डिन ऑडियो सिस्टम मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर आता है। साथ ही किक्स में 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, इलुमिनेशन के साथ कूल्ड ग्लोवबॉक्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMsस, रिअर एसी वेंट्स, ऑल पावर विंडोज, I-SPVT के साथ इंटेली-सेंस सस्पेंशन मिलता है। सेफ्टी फीचर की बात करें, तो इसके XL वैरियंट में एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप, इंपैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक इमोबिलाइजर, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर डिफॉगर का फीचर मिलता है। इसके बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed