सब्सक्राइब करें

Top5 Budget cars: गणेश चतुर्थी पर कार लेने की है प्लानिंग, ये पांच कारें हैं बेस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 31 Aug 2022 12:16 PM IST
सार

भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट कारों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। पहली बार कार खरीदने वाले ज्यादातर कस्टमर्स इसी सेगमेंट की कारों को चुनते हैं।

विज्ञापन
Top 5 options for budget car buyers on ganesh chaturthi
इंडिया की बेस्ट बजट कारें - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट कारों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। पहली बार कार खरीदने वाले ज्यादातर कस्टमर्स इसी सेगमेंट की कारों को चुनते हैं। इसका मुख्य कारण कम मेंटिनेंस, प्राइज और ज्यादा एवरेज के साथ ही ऐसी कारों को डेली यूज़ के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 


 
Trending Videos
Top 5 options for budget car buyers on ganesh chaturthi
मारूति ऑल्टो - फोटो : Maruti
मारुति ऑल्टो है सबकी पसंद
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मारुति ऑल्टो का। मारुति की इस कार की एक्स शोरूम कीमत 339000 रुपये से शुरू होती है जो 503000 लाख रुपये तक जाती है। कार की कीमत भले ही कम हो लेकिन फीचर्स के मामले में ये बाकी कारों से पीछे नहीं है। कार में पॉवर स्टेयरिंग, फ्रंट पॉवर विंडो, रिमोट की-लैस एंट्री, हीटर के साथ एसी, 17.78 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 2 स्पीकर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टूयबलैस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ सुरक्षा के लिए कार में स्पीड अलर्ट सिस्टम, ईबीडी, एबीएस, ड्राइवर और पैसेंजर के लिए एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्मार्ट रिवर्स पार्किंग सेंसर दिये गए हैं। बॉडी कलर्ड बंपर और आऊटडोर हैंडल से कार को प्रीमियम लुक मिलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 options for budget car buyers on ganesh chaturthi
मारुति ऑल्टो के-10 - फोटो : Maruti
ऑल्टो के-10 भी है ऑप्शन
कंपनी की ओर से हाल में इस कार को लॉन्च किया गया है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 399000 लाख रुपये है जो 583500 लाख रुपये तक जाती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट पॉवर विंडो, इंटरनली एडजस्ट होने वाले ओआरवीएम, रिमोट की-लैस एंट्री, रिमोट बैक डोर ओपनर, रिमोट फ्यूल लिड ओपनर, हीटर के साथ एसी, कैबिन एयर फिल्टर, पॉवर स्टेयरिंग, स्मार्ट प्ले स्टूडियो के साथ 17.78 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, ऑक्स पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, चार स्पीकर, स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो एंड वॉइस कंट्रोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिस्टेंस-टू-एंपटी, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, लो फ्यूल वॉर्निंग, डोर अजार वॉर्निंग जैसे फीचर्स की लंबी लिस्ट आती है। सुरक्षा के लिए ऑल्टो के-10 में इंजन इमोबलाइजर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, सेंट्रल डोर लॉकिंग, इम्पेक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, हाई स्पीड अलर्ट, रियर डोर चाइल्ड लॉक, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हार्ट्रेक्ट प्लेटफॉर्म दिया गया है। 

 
Top 5 options for budget car buyers on ganesh chaturthi
डेटसन रेडी गो - फोटो : Datsun
डेटसन भी है रेस में
जापानी कार कंपनी निसान का ही ब्रॉन्ड है डेटसन। डेटसन की एंट्री लेवल कार छ: रंगों के ऑप्शन के साथ आती है। इसकी कीमत 397800 लाख रुपये से शुरू होकर 495600 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है। इस कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिलते हैं। डेटसन रेडी गो में कंपनी 8 इंच डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम टचस्क्रीन के साथ, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑक्स, यूएसबी, फ्रंट स्पीकर, पॉवर स्टेयरिंग, एसी, फ्रंट पॉवर विंडो, सेंट्रल डोर लॉक, रिमोट की-लैस एंट्री, डीआरएल, फॉग लैंप जैसे फीचर्स देती है तो सेफ्टी के लिए कार में एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पॉर्किंग कैमरा, पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इमोबलाइजर जैसे फीचर्स आते हैं। 

 
विज्ञापन
Top 5 options for budget car buyers on ganesh chaturthi
हुंडई सेंट्रो - फोटो : Hyundai
हुंडई सेंट्रो भी है इंडिया की पसंद
साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई की सेंट्रो कार सालों से भारतीय कस्टमर्स के बीच लोकप्रिय है। सेंट्रो की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत भी 489700 लाख रुपये है। स्पोर्टी डिजाइन के साथ आने वाली ये कार देखने में एकदम बोल्ड लगती है। पांच कलर ऑप्शन के साथ आने वाली इस कार में की-लैस एंट्री, हाई माउंटिड स्टॉप लैंप, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, 17.64 सेमी टचस्क्रीन एवी सिस्टम विद स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो एंड ब्लूटूथ कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, प्रोपेलर डिजाइन वाले एयरकॉन वेंट्स, पॉवर आऊटलेट, यूएसबी पोर्ट, डैशबोर्ड पर बेहतर स्टोरेज एरिया, रियर सीट बेंच फोल्डिंग, पॉवर विंडो, फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स के अलावा सुरक्षा के लिए इमोबलाइजर, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट फॉग लैंप, डे एंड नाइट रियर व्यू मिरर, रियर पॉर्किंग सेंसर, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी डोर लॉक, ड्राइवर और पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Top 5 options for budget car buyers on ganesh chaturthi Top5 Budget cars: गणेश चतुर्थी पर कार लेने की है प्लानिंग, ये पांच कारें हैं बेस्ट
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed