{"_id":"63d1313595d8e62d3e52d44c","slug":"top-5-royal-enfield-bikes-royal-enfield-top-5-models-royal-enfield-sales-december-2022-2023-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 बाइक, दिसंबर 2022 में हुई इतनी बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 बाइक, दिसंबर 2022 में हुई इतनी बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने हाल के दिनों में भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी कामयाबी देखी है। Meteor 350 के साथ डेब्यू करने वाले नए J-सीरीज इंजन की शुरुआत के साथ, रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलें बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल करते हुए स्मूद और ज्यादा विश्वसनीय हो गई हैं। बिक्री भी बढ़ी है और नए मॉडल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां हम आपको बता रहें दिसंबर 2022 में रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 मोटरसाइकिलों के बारे में। साथ ही उनकी बिक्री संख्या कितनी रही और साल-दर-साल कितनी बढ़ोतरी हुई।
Trending Videos
2021 Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350
चेन्नई स्थित निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद Classic 350 (क्लासिक 350) है। यह एक ऐसा नाम है जो "बुलेट" के रूप में लोकप्रिय हो गया है। जे-सीरीज इंजन के साथ हाल ही में अपडेट किए गए, Royal Enfield Classic 350 में सूक्ष्म डिजाइन अपडेट और नई कलर स्कीम पेश की गई हैं, जो इसे एक लोकप्रिय ऑप्शन बनाती हैं।

रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2022 में Classic 350 की 20,682 यूनिट्स बेचीं। हालाँकि, रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2021 में क्लासिक 350 की 34,723 यूनिट्स बेचीं थी, जिससे बिक्री में 40 प्रतिशत की गिरवाट दर्ज की गई है।
Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350
रॉयल एनफील्ड के लेटेस्ट उत्पाद लॉन्च में से एक Hunter 350 (हंटर 350) को खरीदारों के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करने के लिए सबसे सस्ती रॉयल एनफील्ड के रूप में पेश किया गया था, और इसने ठीक यही किया है। Hunter 350 दिसबंर में रॉयल एनफील्ड का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया।

रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2022 में भारत में हंटर 350 की 17,261 यूनिट्स बेचीं और आने वाले महीनों में यह संख्या बढ़ने वाली है।