सब्सक्राइब करें

BS6 इंजन Royal Enfield Classic 350 की पांच खास बातें, लाएगी नई RE Hunter बाइक!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Top changes in BS6 engine Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield hunter 250cc will come soon
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

अप्रैल 2020 के बाद ऑटो सेक्टर में एक जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। नए उत्सर्जन मानक बीएस6 लागू होने हैं और सभी कंपनियां इन्हें लागू करने में जुट गई हैं। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Royal Enfield भी अपनी बाइक्स को बीएस6 इंजन में लाने वाली है। कंपनी सबसे पहले Royal Enfield Classic 350 को बीएस6 इंजन में लॉन्च करेगी। वहीं कंपनी Hunter नाम से नई बाइक्स भी ल़ॉन्च करेगी। जानते हैं नई क्लासिक 350 में क्या होंगे बदलाव...    


 

Trending Videos
Top changes in BS6 engine Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield hunter 250cc will come soon
BS6 RE 350 Spyshots By Subho Sur‎ - फोटो : Subho Sur‎ Facebook

इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी

नई क्लासिक 350 में एयर कूल्ड ट्विन स्पार्क इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलेगी। वहीं बीएस6 इंजन वाली बाइक में ऑक्सीजन सेंसर, बेंड पाइप पर नया कैटेलिटिक कनवर्टर, अपडेटे एग्जास्ट मफलर के साथ बड़ी हीट शील्ट प्लेट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top changes in BS6 engine Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield hunter 250cc will come soon
BS6 RE 350 Spyshots - फोटो : Subho Sur‎ Facebook

5-स्पीड ट्रांसमिशन

वहीं इसके इंजन के टॉर्क और पॉवर के बारे में अभी पता नहीं चला है। हालांकि मौजूदा बीएस4 इंजन 19.8 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं नई बाइक में भी 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।
 

Top changes in BS6 engine Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield hunter 250cc will come soon
BS6 RE 350 Spyshots - फोटो : Subho Sur‎ Facebook

मिलेंगे ये पांच बदलाव

  1. स्टॉक अलॉय
  2. EFI फ्यूलिंग
  3. कैटालिटिक कनवर्टर
  4. ऑक्सीजन सेंसर
  5. अपडेटेड एग्जास्ट मफलर

कंपनी नए मानकों को ध्यान में रखते हुए 500 सीसी वैरियंट्स को अस्थाई तौर पर बंद कर सकती है। इस साल के मध्य में कंपनी इनका नया वर्जन लॉन्च कर सकती हैसाथ ही 650 Twins (Interceptor और Continental GT) को भी बीएस-6 इंजन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं नए प्रोडक्ट्स कंपनी अप्रैल 2020 के बागद ही लॉन्च करेगी।  
 

विज्ञापन
Top changes in BS6 engine Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield hunter 250cc will come soon
Royal Enfield Emblem - फोटो : Social Media

Royal Enfield Hunter

वहीं कंपनी महिलों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी रेट्रो क्लासिक बाइक्स का नया अवतार भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में नई प्रोडक्ट्स के लिए नेमप्लेट के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। कंपनी Royal Enfield Hunter नाम से नई बाइक्स लाएगी, जिन्हें महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखते हुए लाया जाएगा। खास बात यह होगी कि ये बाइक्स 250 सीसी इंजन के साथ लॉन्च की जाएंगी। इन बाइक्स को जे प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा।     
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed