{"_id":"6846d8641c23d5fa6407d993","slug":"top-new-bikes-for-mountain-trips-himalayan-450-xpulse-200-4v-ktm-390-adventure-and-more-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Adventure Bikes: एडवेंचर के हैं शौकीन? तो 2025 की इन नई Bikes से यादगार बनाएं पहाड़ों का सफर, देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Adventure Bikes: एडवेंचर के हैं शौकीन? तो 2025 की इन नई Bikes से यादगार बनाएं पहाड़ों का सफर, देखें लिस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 09 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
New Adventure Bikes In 2025: अगर आप पहाड़ों की वादियों में बाइक से घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो 2025 में मार्केट में लॉन्च हो चुकी ये नई बाइक्स आपकी यात्रा को रोमांच से भर सकती हैं। इस खबर में हम 5 शानदार एडवेंटर टूअरर बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस साल की 5 नई एडवेंचर बाइक्स
- फोटो : KTM
Link Copied
घुमक्कड़ और एडवेंचर के शौकीनों के लिए पहाड़ों की सैर बाइक से करना किसी सपने से कम नहीं होता। ऊंची-नीची ढलानें, टेढ़े-मेढ़े रास्ते और मौसम का तल्ख मिजाज, इन सबका सामना करने के लिए सिर्फ जज्बा ही नहीं, एक दमदार और भरोसेमंद बाइक की भी जरूरत होती है। ऐसे में 2025 में लॉन्च हुईं कुछ शानदार मोटरसाइकिलें आपके सफर को न सिर्फ आसान, बल्कि बेहद यादगार बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन टॉप बाइक्स के बारे में जो एडवेंचर के लिए बनी हैं।
Trending Videos
2 of 6
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Himalayan 450
एडवेंचर राइड के लिए रॉयल एनफील्ड की हिमालयन को काफी पसंद किया जाता है। कंपनी ने इसी साल इस बाइक को 450cc में लॉन्च किया है जिसमें 452cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है।
अगर फीचर्स की बात करें, तो यह बाइक USD फ्रंट फॉर्क्स, TFT डिस्प्ले, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन के साथ आती है। एडवेंचर राइड के लिए बनी यह बाइक हर तरह के कठिन रास्तों और मौसम को बखूबी झेल सकती है। लॉन्ग टूरिंग और पहाड़ी ट्रिप्स के लिए यह बाइक बेस्ट है। अपनी इन्ही खासियतों के वजह से यह बाइक एडवेंचर राइड को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
2025 KTM 390 Adventure
- फोटो : KTM
KTM 390 Adventure (2025 एडिशन)
KTM 390 Adevnture टूअरिंग सेगमेंट में एक जाना माना नाम है। इस बाइक में 373cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस बाइक में कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक-शिफ्टर और ऑफ-रोड ABS जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। अपनी हल्की बॉडी के वजह से यह बाइक पहाड़ी रास्तों और ऑफ-रोड ट्रेल्स पर आसानी से चल सकती है।
4 of 6
2025 Yezdi Adventure
- फोटो : Yezdi
2025 Yezdi Adventure
2025 Yezdi Adventure को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। पुराने मॉडल से तुलना करें तो बाइक के डिजाइन में काफी बदलाव किया गया है। इस बाइक में 334cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। फीचर्स के लिहाज से बाइक में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ट्रिप असिस्ट और डुअल-पर्पज टायर्स समेत कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक मॉडर्न रेट्रो लुक के साथ एडवेंचर स्पिरिट को बनाए रखती है।
विज्ञापन
5 of 6
Hero Xpulse 210 4V
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xpulse 210 4V
हीरो की नई Xpulse 210 4V मार्केट में सबसे किफायती एडवेंचर बाइक है। इसमें कंपनी ने 199.6cc का ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर 4 वॉल्व इंजन दिया है जो काफी दमदार पावर जनरेट करता है। इस बाइक में रैली स्टाइल सस्पेंशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड टायर्स मिलते हैं। बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह बाइक नाराज नहीं करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।