फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Baleno से भी ज्यादा प्रीमियम होगी Toyota Glanza? भारत में 6 जून को होगी लांच

Sat, 18 May 2019 04:13 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 18 May 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Toyota Glanza launch confirmed for June 6 2019 in India
Toyota Glanza - फोटो : Social

टोयोटा अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार ‘Glanza’ को 6 जून को भारत में लॉन्च करेगी। इसका एक टीजर भी सामने आया है। यह बिलकुल मारुति सुजुकी बलेनो जैसी ही है लेकिन थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव भी मिलेंगे।

बलेनो से ज्यादा प्रीमियम?

Toyota Glanza launch confirmed for June 6 2019 in India
Toyota Glanza - फोटो : social
ऐसा माना जा रहा है कि टोयोटा की नई Glanza मारुति की बलेनो से ज्यादा प्रीमियम हो सकती है। Glanza  की कीमत भी बलेनो के मुकाबले करीब 30 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या ग्राहक बलेनो छोड़कर टोयोटा की Glanza की तरफ रुख करेंगे? यह समय बताएगा। Glanza के फ्रंट लुक में दो नए स्टैल क्रोम ग्रिल मिलेंगे जोकि कंपनी की ही Fortuner के ग्रिल से प्रेरित हैं। इसके अलावा केबिन भी Baleno से मिलता जुलता होगा।
 

नया बीएस-6 इंजन

Toyota Glanza launch confirmed for June 6 2019 in India
Toyota Glanza - फोटो : social
इंजन की बात करें टोयोटा Glanza  में बीएस-6 वाला 1.2 लीटर का K12B पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 84 पीएस की पावर और 115 एनएम टॉर्क देगा है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन की सुविधा होगी। इसके अलावा कुछ समय बाद कंपनी इसे 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ भी लांच कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोयोटा ने Glanza के वेरिएंट्स

Toyota Glanza launch confirmed for June 6 2019 in India
toyota glanza launched india rear
टोयोटा Glanza को V और G  वेरिएंट्स में उतारेगी जो कि मारुति बलेनो के Alpha और Zeta वेरिएंट के बराबर ही होंगे। कंपनी नई Glanza  पर तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे सकती है। टोयोटा Glanza  पांच रंगों ग्रे, रेड, ब्लू, सिल्वर और व्हाइट में ही उपलब्ध होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed