सब्सक्राइब करें

TVS Ronin 225cc: आज लॉन्च होगी नियो-क्लासिक स्टाइल वाली होगी टीवीएस की नई बाइक, जानें फीचर्स औ डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 12:35 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) 6 जुलाई 2022 को भारत में एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इसकी आधिकारिक डेब्यू से पहले, मॉडल की पहली तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है।

विज्ञापन
Tvs Ronin Motorcycle to Launch in India Today Know About Price, Design, Features and More TVS Ronin Cruiser 225cc First Photos Leaked Know Expected Price, Launch Date and Specifications News in Hindi
TVS Ronin 225cc - फोटो : For Reference Only
TVS Ronin 225cc Motorcycle Launch Today: TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) आज यानी 6 जुलाई 2022 को भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट पेशकश टीवीएस रोनिन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही नियो-क्लासिक स्टाइल वाली TVS Ronin 225cc (टीवीएस रोनिन 225सीसी) बाइक की कीमतों और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो जाएगा। इसकी आधिकारिक डेब्यू से पहले, हाल ही में मॉडल की पहली तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई थी। नई टीवीएस बाइक के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक यह बाइक 225cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आ सकती है जिसका पावर आउटपुट 20bhp के करीब होगा। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। 
Trending Videos
Tvs Ronin Motorcycle to Launch in India Today Know About Price, Design, Features and More TVS Ronin Cruiser 225cc First Photos Leaked Know Expected Price, Launch Date and Specifications News in Hindi
TVS Ronin 225cc - फोटो : For Reference Only
लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नई TVS Ronin 225cc बाइक में गोल हेडलैंप के साथ टी-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट होगी। इसमें एक टियरड्रॉप के आकार का ईंधन टैंक, एक ऊंचा हैंडलबार है और एक सपाट सीट मिलता है, जो एक अपराइट राइडिंग पोजिशन देगी। लीक तस्वीरों के मुताबिक इसमें एक सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सस्पेंशन ड्यूटी करने के लिए, बाइक में अपसाइड-डाउन फोर्क अप फ्रंट और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन होगा। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसमें डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tvs Ronin Motorcycle to Launch in India Today Know About Price, Design, Features and More TVS Ronin Cruiser 225cc First Photos Leaked Know Expected Price, Launch Date and Specifications News in Hindi
TVS Ntorq 125 - फोटो : TVS Motor Company
अन्य अपडेट में, टीवीएस मोटर कंपनी और बीएमडब्ल्यू मोटरराड का लक्ष्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सहित नए प्लेटफॉर्म और भविष्य की तकनीकों के संयुक्त विकास के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी का विस्तार करना है। दोनों कंपनियां साझा प्लेटफॉर्म विकसित करेंगी और इस आर्किटेक्चर पर आधारित मॉडल वैश्विक बाजारों में बेचे जाएंगे।

इस जॉइन्ट वेंचर के तहत पहला उत्पाद अगले 24 महीनों में आ जाएगा। चेन्नई की दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस अपने इलेक्ट्रिक मॉडल को एक अलग उप-ब्रांड के तहत पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो TVS भारतीय बाजार के लिए 6 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर काम कर रही है। जिसमें बाइक और स्कूटर दोनों शामिल हैं। 
Tvs Ronin Motorcycle to Launch in India Today Know About Price, Design, Features and More TVS Ronin Cruiser 225cc First Photos Leaked Know Expected Price, Launch Date and Specifications News in Hindi
TVS Radeon 2022 - फोटो : TVS Motor Company
TVS ने हाल ही में Radeon मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन पेश किया है जिसमें रिवर्स मल्टी-कलर LCD डिजिटल क्लस्टर है। इसमें टॉप और एवरेज स्पीड, रियर टाइम माइलेज, सर्विस इंडिकेटर, क्लॉक और लो बैटरी इंडिकेटर जैसी कई जानकारी मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed