{"_id":"5e85f7a48ebc3e78ac7e9e47","slug":"tvs-scooty-pep-plus-bs6-2020-tvs-scooty-pep-plus-bs6-price-in-india-tvs-scooty-pep-plus-weight-tvs-motor-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS Scooty Pep Plus BS6 इंजन के साथ लॉन्च, जानें नए फीचर्स और कीमत, महिलाओं के लिए इसलिए है खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Scooty Pep Plus BS6 इंजन के साथ लॉन्च, जानें नए फीचर्स और कीमत, महिलाओं के लिए इसलिए है खास
Thu, 02 Apr 2020 08:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
TVS Scooty Pep Plus BS6
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत में अपने लोकप्रिय स्कूटर TVS Scooty Pep Plus (टीवीएस स्कूटी पैप प्लस) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ लॉन्च किया है। नए मॉडल में पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि नए स्कूटर में सिर्फ पेंट स्कीम में बदलाव देखने को मिलेगा।
TVS Scooty Pep Plus BS6
- फोटो : TVS
पावर
TVS Scooty Pep Plus BS6 में 87.8cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 6,500 rpm पर 5 bhp का पावर और 4,000 rpm पर 5.8Nm टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन में CVT गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ ही इंजन में इकोथ्रस्ट टेक्नॉलजी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक इकोथ्रस्ट टेक्नॉलजी से इंजन का पिकअप और माइलेज बढ़ जाता है।

TVS Scooty Pep Plus
फीचर्स
अपडेटेड Scooty Pep Plus में मोबाइल चार्ज करने के लिए 12V सॉकिट और साइड स्टैंड अलार्म दिया गया है। स्कूटर का वीलबेस 1,230 mm है। इसके दोनों तरफ 110 mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। Scooty Pep Plus का वजन सिर्फ 95 किलोग्राम है। इसका डिजाइन और कम वजन खासकर महिलाओं को ध्यान तैयार किया गया है।

TVS Scooty Pep Plus matte edition
- फोटो : Amar Ujala
कलर ऑप्शन
TVS Scooty Pep Plus BS6 के इंजन को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता। कंपनी ने नए स्कूटर को दो नए रंगों- कोरल मैट और अक्वा मैट के साथ पेश किया है। Scooty Pep Plus BS6 कुल 7 रंगों में उपलब्ध है, जिनमें इन दोनों नए रंग के अलावा रिवाइविंग रेड, ग्लिटरी गोल्ड, फ्रॉस्टेड ब्लैक, नीरो ब्लू और प्रिसेंस पिंक शामिल हैं।

TVS Scooty Pep Plus offer
- फोटो : Social
कीमत
TVS Scooty Pep Plus BS6 को कंपनी तीन वेरिएंट में पेश किया है- स्टैंडर्ड, बैबलिशियस और मैट एडिशन। स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 51,754 रुपये है, स्कूटी पैप प्लस BS6 के बेबेलिशियस और मैट एडिशन सीरीज की कीमत 52,954 रुपये है। BS4 मॉडल की तुलना में स्टैंडर्ड वेरियंट की कीमत 6,700 रुपये और दोनों अन्य वेरिएंट की कीमत 6,400 रुपये बढ़ गई है।