{"_id":"683725c3c19abdf1bf0bbaac","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-shankar-mahadevan-composed-song-on-road-safety-to-be-released-in-22-language-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Road safety: नितिन गडकरी का एलान- शंकर महादेवन ने बनाया सड़क सुरक्षा पर गाना, 22 भाषाओं में होगा रिलीज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Road safety: नितिन गडकरी का एलान- शंकर महादेवन ने बनाया सड़क सुरक्षा पर गाना, 22 भाषाओं में होगा रिलीज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 May 2025 08:33 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि सड़क सुरक्षा पर एक खास गाना बना है, जिसे मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने तैयार किया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि सड़क सुरक्षा पर एक खास गाना बना है, जिसे मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने तैयार किया है। इसे जल्द ही देश की 22 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Trending Videos
Car Seat Belt
- फोटो : Freepik
सोशल मीडिया पर फैलेगा जागरूकता का सुर
गडकरी ने दिल्ली में आयोजित 'यात्रा कवच रोड सेफ्टी' कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहिए। ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जन में जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर पहनें, चाहे आप ड्राइवर हों या पैसेंजर।
यह भी पढ़ें - Nissan Magnite CNG: निसान मैग्नाइट सीएनजी हुई लॉन्च, रेट्रोफिटमेंट किट के साथ होगी उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

HIghways
- फोटो : Adobe Stock
सड़क सुरक्षा में इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका
इसी कार्यक्रम में उत्कर्ष इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी सुनील बंसल ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ा बुनियादी ढांचा दुर्घटनाएं कम करने और जिंदगियां बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उनके मुताबिक, एक स्मार्ट और इंटेलिजेंट इंफ्रास्ट्रक्चर दुर्घटनाओं के असर को कम कर सकता है। और लोगों को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक सफर दे सकता है।
यह भी पढ़ें - FTA: भारत ने लग्जरी गाड़ियों पर घटाई आयात शुल्क, लेकिन सभी गाड़ियों पर नहीं मिलेगी राहत, जानें डिटेल्स

Road Accident
- फोटो : Amar Ujala
हर साल लाखों जानें जाती हैं सड़क हादसों में
गडकरी पहले भी कह चुके हैं कि भारत में हर साल करीब 4.8 लाख सड़क हादसे होते हैं। जिनमें से लगभग 1.88 लाख मौतें होती हैं, और इनका बड़ा हिस्सा 18 से 45 साल की उम्र के लोगों का होता है। उन्होंने यह भी बताया कि हर साल इन हादसों की वजह से भारत की जीडीपी को 3 प्रतिशत नुकसान होता है, जो कि एक गंभीर आर्थिक झटका है।
यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों को चाहिए ये 5 जरूरी फीचर्स, ADAS और 6 एयरबैग नहीं हैं लिस्ट में टॉप पर

कानून का न डर है, न इज्जत
गडकरी ने इस बात पर अफसोस जताया कि सरकार तमाम कोशिशें कर रही है, लेकिन फिर भी सड़क हादसों में मौतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में न तो कानून का डर है, न उसका सम्मान। और यही वजह है कि हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे।
यह भी पढ़ें - Terra Kyoro+: जापानी कंपनी ने भारत में लॉन्च किया टेरा क्योरो प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो, 200 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: भारी बारिश के कारण शहरी रास्तों में जलभराव, लबालब पानी भरी सड़कों पर कैसे करें ड्राइविंग, जानें जरूरी टिप्स