{"_id":"6837166839f82d01280810b7","slug":"cng-car-registration-in-gujarat-cng-vehicles-sales-went-past-petrol-powered-vehicles-for-first-time-in-history-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CNG Cars: गुजरात में तेजी से बढ़ रही सीएनजी गाड़ियों की मांग, पेट्रोल वाहनों की बिक्री में गिरावट, जानें वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
CNG Cars: गुजरात में तेजी से बढ़ रही सीएनजी गाड़ियों की मांग, पेट्रोल वाहनों की बिक्री में गिरावट, जानें वजह
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 May 2025 07:28 PM IST
सार
भारत सरकार की ओर से हरित और साफ-सुथरी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के तहत देश में अब वैकल्पिक ईंधनों की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
CNG Cars
- फोटो : Adobe Stock
भारत सरकार की ओर से हरित और साफ-सुथरी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के तहत देश में अब वैकल्पिक ईंधनों की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। जहां आमतौर पर माना जाता है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस बदलाव की अगुआई कर रही हैं। वहीं सच्चाई ये है कि CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है।
Trending Videos
CNG Cars
- फोटो : Adobe Stock
अब माइलेज जरूरी है, सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं
ये बदलाव दिखाता है कि अब लोग परफॉर्मेंस से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) को तवज्जो दे रहे हैं। बढ़ती ईंधन की कीमतों के चलते लोग अब सस्ता और स्मार्ट विकल्प तलाश रहे हैं। वित्त वर्ष 2021 में जब पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री 1.39 लाख थी और सीएनजी गाड़ियां सिर्फ 40,560 बिकी थीं, तब की तुलना में यह एक बड़ा बदलाव है।
इस ट्रेंड की मुख्य वजहें हैं:

- पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी
- फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट्स की उपलब्धता
- सीएनजी का सस्ता और टिकाऊ विकल्प होना
विज्ञापन
विज्ञापन
CNG Cars
- फोटो : Freepik
छोटी गाड़ियों के लिए सीएनजी ज्यादा भरोसेमंद विकल्प
गुजरात में FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) (फाडा) के चेयरपर्सन प्रणव शाह का कहना है कि एसयूवी में अब भी डीजल की डिमांड बनी हुई है, क्योंकि परफॉर्मेंस मायने रखती है। लेकिन छोटी गाड़ियों और सेडान में सीएनजी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। क्योंकि ये लंबी दूरी तक चलती हैं और भरोसेमंद भी हैं।
यह भी पढ़ें - Road Accidents: इस भारतीय राज्य में 2025 में अब तक हुईं 13,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें लगभग 7,700 मौतें दर्ज

पेट्रोल-CNG ड्यूल फ्यूल सिस्टम लोगों को भा रहा है
सीएनजी की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे एक और बड़ी वजह है - ड्यूल फ्यूल सिस्टम। यानी ऐसी गाड़ियां जो जरूरत के हिसाब से पेट्रोल या सीएनजी किसी से भी चल सकती हैं। इससे लोगों को ज्यादा लचीलापन और बचत मिलती है। साथ ही, गुजरात में सीएनजी पंपों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिससे लोगों के लिए ये विकल्प पहले से कहीं ज्यादा सुलभ हो गया है।
अब एसयूवी खरीदार भी सीएनजी वेरिएंट की ओर देख रहे हैं
बाजार में अब कई कंपनियां फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वेरिएंट्स ऑफर कर रही हैं, जिससे खरीददारों के लिए विकल्प बढ़ गए हैं। यहां तक कि अब शुरुआती स्तर की एसयूवी के खरीदार भी सीएनजी वर्जन पर विचार करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों को चाहिए ये 5 जरूरी फीचर्स, ADAS और 6 एयरबैग नहीं हैं लिस्ट में टॉप पर

क्या कहते हैं बिक्री के आंकड़े?
यह भी पढ़ें - Terra Kyoro+: जापानी कंपनी ने भारत में लॉन्च किया टेरा क्योरो प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो, 200 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
- वित्त वर्ष 2023 में पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री करीब 1.55 लाख यूनिट्स थी। जो वित्त वर्ष 2025 में घटकर 1.19 लाख पर आ गई है।
- वहीं सीएनजी गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
- डीजल गाड़ियों की बिक्री स्थिर बनी हुई है, जो अब तक 73,000 यूनिट्स से ऊपर है।
- इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जहां हाइब्रिड गाड़ियों की बिक्री 6,300 यूनिट और ईवी की बिक्री 6,200 यूनिट्स के करीब पहुंच गई है।