सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PUC Certificate: बिना PUC सर्टिफिकेट के दिल्ली में चला रहे हैं गाड़ी? तो इन नतीजों को भुगतने के लिए रहें तैयार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners Driving in Delhi without valid PUC certificate may be penalized with suspension of vehicle RC
Delhi Traffic Police - फोटो : Twitter
दिल्ली में जिन वाहन मालिकों के पास अपने वाहनों के लिए वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC, पीयूसीसी) नहीं है, दिल्ली परिवहन विभाग के मुताबिक उनके वाहन के पंजीकरण प्रमाण पत्र (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) के निलंबित किया जा सकता है। विभाग बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दे रहा है कि अगर उन्हें एक हफ्ते के भीतर पीयूसीसी नहीं मिला तो उनका पंजीकरण प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया जाएगा। 
Trending Videos
Vehicle owners Driving in Delhi without valid PUC certificate may be penalized with suspension of vehicle RC
Delhi Traffic Police - फोटो : For Reference Only
राष्ट्रीय राजधानी में करीब 19 लाख वाहनों के पास वैध पीयूसीसी नहीं है लेकिन यह जानने की कोई तकनीक नहीं है कि ऐसे वाहन सड़कों पर चल रहे हैं या नहीं। परिवहन विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली परिवहन विभाग ने जांच के लिए एनफोर्समेंट टीम (प्रवर्तन दल) बनाए हैं। इसके साथ ही वाहन मालिकों को एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं, जिसमें उनके पास पीयूसीसी नहीं होने पर दंड की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicle owners Driving in Delhi without valid PUC certificate may be penalized with suspension of vehicle RC
pollution in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
यह पहल ऐसे समय में आई है जब दिल्ली सर्दियों की शुरुआत से पहले विंटर एक्शन प्लान (शीतकालीन कार्य योजना) की तैयारी कर रही है। वाहनों से होने वाला प्रदूषण दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के मुख्य कारणों में से एक है, खासतौर पर सर्दियों के महीनों के दौरान। इस तरह राष्ट्रीय राजधानी प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है। 
Vehicle owners Driving in Delhi without valid PUC certificate may be penalized with suspension of vehicle RC
PUC Certificate - फोटो : Istock
हाल ही में, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एलान किया था कि 25 अक्तूबर से वैध पीयूसीसी दिखाए बिना वाहन मालिकों को शहर के पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। पेट्रोल पंपों पर प्रवर्तन दल तैनात किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लोग निर्देश का पालन करें। 
विज्ञापन
Vehicle owners Driving in Delhi without valid PUC certificate may be penalized with suspension of vehicle RC
Vehicle PUC Certificate - फोटो : Istock
कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) जैसे विभिन्न प्रदूषकों के लिए वाहनों का समय-समय पर उनके उत्सर्जन मानकों के लिए परीक्षण किया जाता है, जिसके बाद उन्हें PUC प्रमाणपत्र दिया जाता है। दिल्ली में परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत 900 से ज्यादा प्रदूषण जांच केंद्र हैं, जो पूरे शहर में फैले पेट्रोल पंपों और वर्कशॉप में लगाए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed