फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volvo XC40 Recharge: वोल्वो की यह सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी वेबसाइट पर हुई लिस्ट, लॉन्चिंग से पहले कीमत का खुलासा, जानें रेंज और फीचर्स

Fri, 25 Mar 2022 11:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Volvo XC40 Recharge Electric SUV Volvo India Lists Volvo XC40 Recharge on company website ahead of official launch electric car electric vehicles in india
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo
Volvo XC40 Recharge (वोल्वो XC40 रिचार्ज) की आधिकारिक रूप से बाजार में लॉन्चिंग से पहले इसे कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि स्वीडिश ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का एलान नहीं किया है, लेकिन इसने मॉडल की मार्केट पोजिशन का खुलासा कर दिया है। Volvo XC40 Recharge इलेक्ट्रिक एसयूवी की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 75 लाख रुपये रखी गई है। जिससे यह देश में दूसरी सबसे महंगी वोल्वो कार बन गई है। हालांकि, यह Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी), Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन), Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस) और BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) जैसी अन्य लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की तुलना में काफी सस्ती है। 
Volvo XC40 Recharge Electric SUV Volvo India Lists Volvo XC40 Recharge on company website ahead of official launch electric car electric vehicles in india
Volvo XC40 Recharge - फोटो : Volvo
वोल्वो ने लगभग एक साल भारत में XC40 Recharge (XC40 रिचार्ज) को शोकेस किया था, जिसमें कहा गया था कि बुकिंग जून में शुरू होगी और उसके बाद अक्तूबर 2021 में डिलीवरी होगी। हालांकि, वाहन निर्माता ने बाद में एलान किया कि सेमिकंडक्टर चिप के संकट के चलते इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लॉन्चिंग को 2022 की शुरुआत तक के लिए टाल दिया गया है। आखिरकार वोल्वो इंडिया की वेबसाइट में मॉडल को सूचीबद्ध करने के साथ, ऐसा लगता है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में देश में अपनी पहली ईवी को डेब्यू करने के लिए तैयार है। 
Volvo XC40 Recharge Electric SUV Volvo India Lists Volvo XC40 Recharge on company website ahead of official launch electric car electric vehicles in india
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
मोटर पावर और स्पीड
Volvo XC40 Recharge ऑल-व्हील ड्राइव सेट-अप के साथ आता है। इसमें दो 204hp इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलता है। जो कंबाइंड तौर पर 408hp का पावर और 660Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। 

बैटरी और चार्जिंग
इसमें 78kWh का अंडर-फ्लोर बैटरी पैक मिलता है। इसकी मदद से इलेक्ट्रिक XC40 यूरोपीय WLTP टेस्ट साइकिल के मुताबिक, एक बार फुल चार्जिंग पर 418 किमी की दूरी तय करने का दावा करती है। बैटरी को 11kW AC या 150kW DC से चार्ज किया जा सकता है। डीसी चार्जर सिर्फ 40 मिनट में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volvo XC40 Recharge Electric SUV Volvo India Lists Volvo XC40 Recharge on company website ahead of official launch electric car electric vehicles in india
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo
लुक और डिजाइन
Volvo XC40 Recharge अपने कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (CMA) पर आधारित है जिसके इस्तेमाल रेगुलर एसयूवी में भी किया गया है। और इस तरह, स्टाइल में कुछ मामूली बदलाव के साथ ज्यादातर डिजाइन को बरकरार रखता है। इसमें ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल दिया गया है। 

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, इंडिया-स्पेक XC40 में एलईडी हेडलाइट्स, 19-इंच के अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री, टेलगेट के लिए हैंड्स-फ्री फंक्शन, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, एंड्रॉइड-पावर्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मेमोरी के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट और एक पावर्ड पैसेंजर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
Volvo XC40 Recharge Electric SUV Volvo India Lists Volvo XC40 Recharge on company website ahead of official launch electric car electric vehicles in india
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
सेफ्टी फीचर्स 
वोल्वो की कार होने के नाते, XC40 रिचार्ज में ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। भारतीय मॉडल में 7 एयरबैग, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग, लेन कीप असिस्ट, ऑनकमिंग लेन मिटिगेशन, रोड साइन रिकॉग्निशन और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed