{"_id":"5d19ecf68ebc3e3cdd79c2e7","slug":"what-type-of-motorcycle-is-right-for-you-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खरीदनी है 100cc से 150cc तक की बाइक, जानें कौन सा इंजन आपको करेगा सूट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
खरीदनी है 100cc से 150cc तक की बाइक, जानें कौन सा इंजन आपको करेगा सूट
इस समय भारत में लगभग सभी कैटिगरी में नई और शानदार बाइक्स मौजूद हैं। 100cc से लेकर 200cc और इससे ऊपर के सेगमेंट में आपको बाइक्स आसानी से मिल जायेंगी। लेकिन इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद यह समझ नहीं आता है कि कौन सी बाइक्स बेस्ट रहेगी? ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि बाइक का कौन सा सेगमेंट किन ग्राहकों को टारगेट करता है।
100cc सेगमेंट
2 of 6
100सीसी बाइक्स
- फोटो : Amar ujala
बाइक सेगमेंट में यह एंट्री लेवल सेगमेंट होता है और भारत में बिकने वाली 50 फीसदी से ज्यादा बाइक्स इसी कैटिगरी में आती है। यह सेगमेंट उन लोगों के लिए है, जो बाइक से रोजाना 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं। ऑफिस जाने वाले लोग सबसे ज्यादा 100cc बाइक्स को भी खरीदना पसंद करते हैं। क्योंकि छोटा इंजन होने की वजह से ज्यादा माइलेज मिलती है। वहीं वजन में हल्की होने की वजह से इन्हें हैंडल करने में कोई दिक्कत नहीं होती। इसके अलावा कीमत और सर्विस के मामले में भी ये किफायती होती हैं। हालांकि डिजाइन के मामले में ये सेक्शन फीका ही रहा है। 100cc इंजन वाली बाइक्स की माइलेज 80 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा होती है। भारत में इस समय कई 100cc इंजन वाली बाइक्स आपको मिल जायेंगी। इस समय बजाज की CT100, प्लेटिना, TVS sport, स्टार सिटी और हीरो HF डीलक्स जैसे मॉडल शामिल हैं, जिनकी कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है।
110cc सेगमेंट
3 of 6
भारत में 110cc बाइक्स
- फोटो : Amar Ujala
यह सेगमेंट 100cc सेगमेंट से एक कदम ऊपर है। इस समय इस सेगमेंट में कई अच्छे मॉडल आ चुके हैं। जैसे TVS Radeon Bajaj Discover 110, TVS victor 110, Hero Passion Pro 110 IBS और Honda LIVO जैसी बाइक्स हैं। इस सेगमेंट की बाइक्स 53 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आती हैं। 110cc इंजन वाली बाइक्स में स्टाइल, पावर और माइलेज अच्छी मिलती है। इस सेगमेंट की बाइक भी डेली इस्तेमाल के लिए अच्छी साबित होती हैं। ये बाइक्स 70 किलोमीटर प्रति लीटर के आस-पास माइलेज देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
125cc सेगमेंट
4 of 6
125सीसी बाइक सेगमेंट
- फोटो : Amar Ujala
यह सेगमेंट थोड़ा प्रीमियम और पावरफुल होता है। हालांकि यह सेगमेंट बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन पॉपुलर काफी है। होंडा शाइन ही इकलौती ऐसी बाइक हैै, जो काफी लम्बे समय से इस सेगमेंट पर राज कर रही है। जबकि बजाज डिस्कवर, हीरो सुपर स्प्लेंडर, हीरो ग्लैमर भी इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 125cc सेगमेंट में जितनी भी बाइक्स आती हैं, वे थोड़ी महंगी होती हैं। माइलेज करीब 50 से 60 kmpl के हिसाब से मिलता है। डेली इस्तेमाल के लिए ये अच्छी बाइक्स साबित होती हैं क्योकिं ये पावरफुल होने के साथ आरामदायक भी होती हैं।
विज्ञापन
150-160cc सेगमेंट
5 of 6
15-160 cc बाइक सेगमेंट
- फोटो : Amar Ujala
यह एक ऐसा ऐसा सेगमेंट है, जो यूथ में काफी पॉपुलर है। जो लोग स्टाइल के साथ-साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं, उन्हें इस सेगमेंट में आना चाहिये। लेकिन इस सेगमेंट की बाइक्स की माइलेज 40 से 45 kmpl के आस-पास रहती है। इनका इंजन दमदार होता है। सिटी और हाइवे के लिहाज से ये अच्छी बाइक्स साबित होती हैं। इस कैटिगरी में कुछ खास बाइक्स हैं जैसे बजाज पल्सर 150, बजाज पल्सर, यामाहा एफजी, होंडा होर्नेट, होंडा यूनिकॉर्न और टीवीएस अपाचे 160 शामिल हैं। इस सेगमेंट की बाइक्स की कीमत 83 हजार रुपये से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।