{"_id":"682f1694bc7f6018000a9d21","slug":"when-to-sell-old-car-to-get-maximum-resale-value-know-the-trick-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: 3, 5 या 10 साल, कब बेच देनी चाहिए पुरानी कार? अच्छा दाम चाहिए तो अपनाएं ये ट्रिक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: 3, 5 या 10 साल, कब बेच देनी चाहिए पुरानी कार? अच्छा दाम चाहिए तो अपनाएं ये ट्रिक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 22 May 2025 05:51 PM IST
सार
When To Sell Old Car: पुरानी कार को कब बेचना सही रहता है? यह सवाल लगभग हर कार मालिक के मन में आता है। सही समय पर कार बेचने से न केवल अच्छी कीमत मिलती है, बल्कि पूरी प्रक्रिया भी आसान और फायदेमंद हो जाती है।
विज्ञापन
1 of 7
पुरानी कार
- फोटो : AI
Link Copied
कई लोग अपनी कार को लंबे समय तक चलाने की सोचते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक तय समय के बाद कार की कीमत और प्रदर्शन दोनों में गिरावट आने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी पुरानी कार को बेचने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए सही समय और तैयारी बेहद जरूरी है। अपनी कार की बेहतर कीमत पाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Trending Videos
2 of 7
Old Car
- फोटो : Freepik
अंदर-बाहर सही रखें सबकुछ
कार के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों की स्थिति खरीदार पर गहरा प्रभाव डालती है। यदि बॉडी पर कोई खरोंच या डेंट नहीं है और इंटीरियर भी साफ-सुथरा है, तो उसकी वैल्यू बढ़ जाती है। थोड़े खर्च में अगर कार की पेंटिंग या सीट्स को बेहतर किया जाए, तो ज्यादा दाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
कार की मेंटेनेंस
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
समय पर सर्विस कराना दिलाएगा भरोसा
गाड़ी की नियमित सर्विसिंग और जरूरी पार्ट्स की समय पर मरम्मत उसकी परफॉर्मेंस को बनाए रखती है। जब कार बिना किसी दिक्कत के चलती है, तो खरीदार का भी भरोसा बढ़ता है और वह अच्छे पैसे देने को तैयार रहता है।
4 of 7
सही रखें सर्विस हिस्ट्री
- फोटो : FREEPIK
सर्विस हिस्ट्री है सबसे बड़ी ताकत
कार की पूरी सर्विस हिस्ट्री को संभालकर रखना बहुत जरूरी है। इससे खरीदार को यह समझने में मदद मिलती है कि गाड़ी कितनी मेंटेन की गई है। जब आप सभी सर्विस रिकॉर्ड, पार्ट रिप्लेसमेंट और बिल दिखाते हैं, तो खरीदार की हिचकिचाहट खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
पुरानी कार
- फोटो : AI
पुरानी कार भी दिखे नई जैसी
अगर आपकी कार 5 साल से पुरानी है, लेकिन आप उसे अभी बेचना चाहते हैं, तो उसकी कंडीशन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। टायर, इंजन, लाइटिंग, सीट कवर और बाहरी लुक को बेहतर बनाकर आप उसकी कीमत बढ़ा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।