सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों खरीदें सबसे सस्ती एसयूवी Nissan Magnite, कीमत है 4.99 लाख रुपये से शुरू

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Dec 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Which variant should buy of subcompact suv Nissan Magnite, price starts at Rs. 4.99 lakh
Nissan Magnite top Features - फोटो : Amar Ujala

जापानी कंपनी निसान ने मारुति स्विफ्ट हैचबैक से भी सस्ती एसयूवी Nissan Magnite लॉन्च की है। फिलहाल इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। कंपनी ने चार मीटर से छोटी निसान मैगनाइट को चार वैरियंट्स XE, XL, XV और XV प्रीमियम में लॉन्च किया है। वहीं यह मोनोटोन और डुअल टोन कलर ऑप्शंस के साथ मिलेगी। लेकिन क्या वाकई निसान मैगनाइट खरीदनी चाहिए...

Trending Videos
Which variant should buy of subcompact suv Nissan Magnite, price starts at Rs. 4.99 lakh
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

हैचबैक की कीमत पर एसयूवी

Nissan Magnite को लॉन्च कर कंपनी ने दो सेगमेंट पर निशाना साधा है। कंपनी ने सबसे सस्ती एसयूवी लॉन्च करके 4-मीटर की एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों को लुभाने की कोशिश तो की है, साथ ही आकर्षक कीमत रख कर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट के ग्राहकों को भी लुभाना चाहती है ताकि वे एसयूवी सेगमेंट को प्राथमिकता दें। इसके शुरुआती वैरियंट की कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.35 लाख रुपये तक है। वहीं इतनी ही कीमत में सेडान हैचबैक कारों की कीमत जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which variant should buy of subcompact suv Nissan Magnite, price starts at Rs. 4.99 lakh
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

क्या है खास

कंपनी ने मैगनाइट में दो क्लास का ध्यान रखा है। बजट क्लास के लिए 1.0 लीटर B4D पेट्रोल इंजन दिया है, जो शुरुआती वैरियंट्स में मिलेगा। वहीं प्रीमियम क्लास के लिए 1.0 लीटर HRAO टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। वहीं खास बात यह है कि कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार X-Tronic CVT के अलावा 7-इंच TFT एडवांस्ड ड्राइव असिस्ट डिस्प्ले के साथ 360 डिग्री सराउंड व्यू मिरर मॉनिटर दिया है। इसके अलावा इसकी खूबी यह है कि मैगनाइट में 5-मीटर टर्निग रेडियस, फ्रंट में कपल सीट के बीच काफी जगह दी गई है, साथ ही रिअर सीट नी रूम, ड्राइवर विजिबिलिटी एंगल समेत कई फीचर दिए हैं।

Which variant should buy of subcompact suv Nissan Magnite, price starts at Rs. 4.99 lakh
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

क्या नहीं आया पसंद

कंपनी ने कार को मोनोटोन और डुअल टोन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है। इसमें तीन मोनोटोन कलर ब्लेड सिल्वर, सैंडस्ट्रोम ब्राउन, ऑनिक्स ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट रंग में मिलेगी। वहीं डुअल टोन में फ्लैर गार्नेट रेड और ऑनिक्स ब्लैक, पर्ल व्हाइट के साथ ऑनिक्स ब्लैक, टोरमोलीन ब्राउन के साथ ऑनिक्स ब्लैक जबकि विविड ब्लू के साथ स्ट्रॉम व्हाइट का ऑप्शन मिलेगा। वहीं ज्यादातर कलर ऑप्शंस केवल टॉप वैरियंट्स XV और XV प्रीमियम में मिलते हैं। इसके अलावा कई फीचर्स जैसे व्हीकल डाइनेमिक कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और हाइड्रॉलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर केवल टर्बो वैरियंट ऑप्शंस में ही उपलब्ध हैं। साथ ही निसान कनेक्ट और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी का फीचर केवल XV प्रीमियम वैरियंट में ही मिलता है।

विज्ञापन
Which variant should buy of subcompact suv Nissan Magnite, price starts at Rs. 4.99 lakh
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

कौन सा वैरियंट खरीदें

जो लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए मैगनाइट XE बेहतर विकल्प है। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ टर्बो इंजन या सीवीटी पसंद करने वाले XV वैरियंट पसंद कर सकते हैं। वहीं जो ग्राहक कॉस्मेटिक हाइलाइट्स पसंद करते हैं, तो उनके लिए XV प्रीमियम वैरियंट अच्छा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed