सब्सक्राइब करें

Prepaid Plans: साल में 13 बार रिचार्ज का झंझट खत्म, यहां जानें Jio, Airtel और Vi के 30 दिन वाले शानदार प्लान्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 03 Apr 2026 04:22 PM IST
सार

Telecom recharge validity : क्या आपने कभी गौर किया है कि साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन आपको रिचार्ज 13 बार कराना पड़ता है? हाल ही में सांसद राघव चड्ढा ने संसद में इसी मुद्दे को उठाया भी थी। उनका कहना है कि 28 दिन की वैलिडिटी की वजह आम आदमी को हर साल एक महीने का एक्स्ट्रा पैसा देना पड़ता है। इस बहस के बीच, आइए जानते हैं कि दिग्गज कंपनियां आपके लिए कौन से पूरे 1 महीने वाले प्लान ऑफर कर रही हैं।
 

विज्ञापन
Why You Pay 13 Months Year? Telecom Validity War Escalates; Best 1-Month Prepaid Plans
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Raghav Chadha parliament speech telecom: कुछ हफ्ते पहले राघव चड्ढा ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिनों वाले रिचार्ज सिस्टम पर सवाल उठाए थे। उनके अनुसार, इस सिस्टम की वजह से यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि प्लान्स की वैलिडिटी 30 दिन या पूरे एक महीने की होनी चाहिए और डेली डेटा कोटा को अगले दिन के लिए कैरी-फॉरवर्ड करने की सुविधा मिलनी चाहिए। हालांकि, इसके बाद जियो, एयरटेल और वोडा पहले से ही कुछ ऐसे प्लान ऑफर कर रहे हैं जो पूरे 30 दिन या एक महीने की वैलिडिटी देते हैं।


टेलीकॉम दिग्गजों के 30 दिन वाले प्लान्स
Trending Videos
Why You Pay 13 Months Year? Telecom Validity War Escalates; Best 1-Month Prepaid Plans
Airtel Rs 399 Plan - फोटो : एयरटेल
एयरटेल: प्रीमियम बेनिफिट्स के साथ 1 महीने के विकल्प
एयरटेल अपने ग्राहकों को 1 महीने की वैलिडिटी वाले चार प्रमुख प्लान ऑफर करता है, जिनकी शुरुआत 319 से होती है।
  • 319 रुपये का प्लान: इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही एपल म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है, जिसमें आप भरपूर्ण मनोरंजन प्राप्त कर सकते हैं।
  • 379 रुपये का प्लान: इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके साथ ही इसमें भी एपल म्यूजिक  मिलता है।
  • 429 रुपये का प्लान: इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है।
  • 609 रुपये का प्लान: यह उन लोगों के लिए खास माना जाता है, जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत होती है। इसमें 60GB डेटा एक साथ मिलता है।
इन सभी प्लान्स में एक बात सामान्य है कि सभी में 12 महीने का एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। इसके अलावा 30 दिन की वैलिडिटी के लिए ₹355 (25GB) और ₹589 (50GB) के प्लान भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why You Pay 13 Months Year? Telecom Validity War Escalates; Best 1-Month Prepaid Plans
JIO - फोटो : PTI
रिलायंस जियो: एआई और क्लाउड स्टोरेज 
जियो ने अपने एक महीने वाले प्लान्स में आधुनिक फीचर्स को जोड़ा है:
  • 319 रुपये का प्लान  (1 महीना):  इसमें रोजाना 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। खास बात यह है कि इसमें जेमिनी प्रो (18 महीने) का एक्सेस, 2TB क्लाउड स्टोरेज और जियो टीवी मिलता है।
  • 355 रुपये का प्लान  (30 दिन): इसमें 25GB डेटा (एक साथ), अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो हाॅटस्टार के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
Why You Pay 13 Months Year? Telecom Validity War Escalates; Best 1-Month Prepaid Plans
VI LOGO - फोटो : VI
वोडाफोन आइडिया (Vi): बजट और नाइट डेटा का फायदा
वीआई के प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छे हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं:
  • 218 और 232  रुपये का प्लान  (1 महीना): इनमें क्रमशः 3GB और 4GB कुल डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • 379  रुपये का प्लान (1 महीना): यह काफी लोकप्रिय है क्योंकि इसमें रोज 2GB डेटा के साथ रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
  • 30 दिन वाले विकल्प: वोडाफोन 224 (4GB डेटा) और 345 रुपये का प्लान (25GB डेटा) में  30 दिन वाले प्लान भी ऑफर करता है।
यूजर्स के लिए क्या है फायदा और नुकसान?
जहां 28 दिन वाले प्लान कंपनियों के लिए फायदे का सौदा होते हैं, वहीं यूजर्स के लिए यह अतिरिक्त खर्च का कारण बनते हैं, लेकिन इन रिचार्ज प्लान्स के बाद  30 दिन या 1 महीने वाले प्लान यूजर्स के लिए ज्यादा लाभदायक और सुविधादायक साबित होते हैं।

संसद में क्या उठी मांग?
राघव चड्ढा ने दलील दी कि 28 दिन का साइकिल कंपनियों के लिए मुनाफा कमाने का तरीका है। उन्होंने टेलीकॉम रेगुलेटर से अपील की है कि रिचार्ज की मानक अवधि 30 दिन अनिवार्य की जाए। बचे हुए डेटा को अगले दिन इस्तेमाल करने (Carry-forward) की अनुमति दी जाए ताकि यूजर्स का पैसा बर्बाद न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed