सब्सक्राइब करें

Yamaha Bikes: यामाहा ने दिल्ली में खोले दो नए 'ब्लू स्क्वायर' आउटलेट, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Opens Two New Blue Square Outlets in Delhi Know Details
Yamaha Blue Square Outlet - फोटो : Yamaha
इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्रा. लिमिटेड ने दिल्ली में दो नए अत्याधुनिक 'ब्लू स्क्वायर' आउटलेट खोले हैं। झंडेवालान में 2350 वर्गफुट में "थिरु एलिगेंट यामाहा" और खानपुर में 1750 वर्गफुट में "बाइक हाउस दिल्ली" के बैनर तले लॉन्च किए गए ये नए ब्लू स्क्वायर आउटलेट एंड-टु-एंड सेल्स, सर्विस और सपोर्ट के साथ यामाहा के ग्राहकों को एक एडवांस्ड और अत्यधिक पर्सनल एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 
Trending Videos
Yamaha Opens Two New Blue Square Outlets in Delhi Know Details
Yamaha Blue Square Outlet - फोटो : Yamaha
इन विशेष ब्लू स्क्वायर शोरूम के जरिए यामाहा का मकसद अपने ग्राहकों को यामाहा रेसिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका देना है। इन प्रीमियम आउटलेट्स में प्रत्येक सेक्शन को खास तौर पर इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स में मजबूत जड़ों वाले इस वैश्विक ब्रांड के साथ जुड़ने में गर्व की अनुभूति हो। इस फिलॉसफी से प्रेरित ब्रांड अपने ग्राहकों से जुड़ने में सक्षम हुआ है, जहां 'ब्लू' यामाहा की गौरवपूर्ण रेसिंग विरासत का प्रतिनिधित्व करता है और 'स्क्वायर' ऐसे क्यूरेटेड प्लेटफॉर्म का प्रतीक है, जो उन्हें ब्रांड और इसकी एक्साइटिंग, स्पोर्टी और स्टाइलिश प्रोडक्ट रेंज से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamaha Opens Two New Blue Square Outlets in Delhi Know Details
Yamaha YZF-R15 V4 - फोटो : Yamaha
सेल्स एवं सपोर्ट में अग्रणी अनुभव प्रदान करने के अलावा ये ब्लू स्क्वायर आउटलेट यामाहा की एक्सक्लूसिव बाइकर कम्युनिटी ब्लू स्ट्रीक्स राइडर्स के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करते हैं, जिससे राइडर्स को अन्य राइडर्स से जुड़ने का अवसर मिलता है।
Yamaha Opens Two New Blue Square Outlets in Delhi Know Details
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media
ब्लू स्क्वायर शोरूम के जरिए यामाहा के मैक्सी स्पोर्ट्स AEROX 155 को एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही इन प्रीमियम आउटलेट में YZF-R15 V4 (155cc), YZF-R15S V3 (155cc), MT-15 V2 (155cc), FZS-Fi Version 4.0 (149cc), FZS-Fi Version 3.0 (149cc), FZ-Fi Version 3.0 (149cc), FZ-X (149cc) के 2023 वर्जन और Fascino 125 FI Hybrid (125cc), Ray ZR 125 FI Hybrid (125cc), Ray ZR Street Rally 125 FI Hybrid (125cc) जैसे स्कूटर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ज्यादा बेहतर अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ इन प्रीमियम ब्लू स्क्वायर आउटलेट में ग्राहकों के लिए यामाहा की जेन्युइन एक्सेसरीज, ऑफिशियल अपैरल और यामाहा जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स को भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
Yamaha Opens Two New Blue Square Outlets in Delhi Know Details
Yamaha Blue Square Outlet - फोटो : Yamaha
इन नए लॉन्च किए गए आउटलेट्स के साथ अब दिल्ली में यामाहा के 6 ब्लू स्क्वायर आउटलेट हैं और पूरे भारत में 191 से अधिक ब्लू स्क्वायर शोरूम हैं, जो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, हैदराबाद, राजस्थान और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों को कवर करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed