बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें
बिहार में पहले चरण के लिए मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वोट देने लिए घर से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। यह वजह थी कि पहले चरण के मतदान में कुल 57 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें
चुनाव के दौरान मुंगेर के बूथ संख्या 42, भागलपुर में बूथ नंबर 25, शेखपुरा में बूथ संख्या 183, नवादा में 209 पीरपैंती में 135 नंबर बूथ पर EVM मशीन में खराबी की वजह से मतदान देर से शुरु हुआ जिसकी वजह से लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।
बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपील शायद बिहार के लोगों ने सुन ली। यही कारण था कि इस बार युवा मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। मोदी ने ट्वीट के माध्यम से युवाओं से मतदान करने की अपील की थी।
बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें
वीआईपी मतदाताओं में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अलौली में पशुपाती पारस, बेगुसराय से सांसद भोला सिंह सहित अन्य ने वोट डाले।
बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें
पहले चरण के मतदान में कुल 1,35,72,339 पंजीकृत मतदाता थे जिनमें से 72,37,253 पुरुष, 63,17,602 महिलाएं और तीसरे लिंग के 405 लोग थे।