सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar New CM: भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत, खेली गई फूलों की होली, देखें नजारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 15 Apr 2026 04:19 PM IST
सार

Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मखाने की माला पहनाकर अभिनंदन किया।  

विज्ञापन
Chief Minister Samrat Choudhary was given rousing welcome at BJP office Holi of flowers played
भाजपा दफ्तर पहुंचे सीएम सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के बाद बुधवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का दौरा किया, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी जताई।

Trending Videos
Chief Minister Samrat Choudhary was given rousing welcome at BJP office Holi of flowers played
भाजपा कार्यलाय में सीएम सम्राट का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया


प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और मिथिला के प्रसिद्ध मखाने की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Samrat Choudhary was given rousing welcome at BJP office Holi of flowers played
श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया


भाजपा संस्थापकों को दी श्रद्धांजलि
कार्यालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा और एनडीए के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए और कार्यक्रम देर तक चलता रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

Chief Minister Samrat Choudhary was given rousing welcome at BJP office Holi of flowers played
कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया


कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गईं मिठाइयां
सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं और पहली बार भाजपा नेतृत्व में सरकार बनने पर खुशी जाहिर की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के विकास मॉडल को और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सुदृढ़ नीति-निर्माण और स्पष्ट प्राथमिकताओं के साथ सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के लिए काम करेगी। 

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार से कैसे मिले सीएम सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद क्या किया?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed