सब्सक्राइब करें

Lok Sabha 2024: उपेंद्र कुशवाहा बोले- तेजस्वी खुद मान चुके हैं कि देश में एनडीए की लहर है, इसलिए...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Apr 2024 05:43 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: उपेंद्र कुशवाहा बोले- तेजस्वी खुद मान चुके हैं कि देश में एनडीए की लहर है, इसलिए...
Lok Sabha: Upendra Kushwaha says Tejashwi Yadav himself has accepted that there is a wave of NDA in country
 
विज्ञापन
Lok Sabha: Upendra Kushwaha says Tejashwi Yadav himself has accepted that there is a wave of NDA in country
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डेहरी में बुधवार को एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अंदर-अंदर स्वीकार कर लिया है कि बिहार की जनता उन्हें वोट नहीं दे रही है, सभी लोग नरेंद्र मोदी और एनडीए का ही नाम ले रहे हैं। चूंकि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं तो सीधे नरेंद्र मोदी का नाम नहीं ले सकते हैं। एनडीए की जो लहर है, उसको देखते हुए उन्होंने ऐसा कहा है।

Trending Videos
Lok Sabha: Upendra Kushwaha says Tejashwi Yadav himself has accepted that there is a wave of NDA in country
राजद नेता तेजस्वी यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, पूर्णिया की सभा में तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की थी कि अगर इंडिया गठबंधन को आप सभी वोट नहीं देने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी दूसरे को अपना वोट देकर वोट बर्बाद मत कीजिए, बल्कि एनडीए को दे दीजिए। तेजस्वी ने यह बयान निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव की ओर इशारा करते हुए दिया था। लेकिन भाजपा और एनडीए नेता तेजस्वी के इस बयान पर लगातार चुटकी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha: Upendra Kushwaha says Tejashwi Yadav himself has accepted that there is a wave of NDA in country
भाकपा माले नेता राजा राम सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

वहीं, काराकाट लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह ने चार दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा द्वारा दिए गए बयान कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार सीटें ला रही है और सिर्फ औपचारिकताएं रह गई है, पर शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी कि दिल बहलाने के लिए यह ख्याल भी अच्छा है गालिब।

Lok Sabha: Upendra Kushwaha says Tejashwi Yadav himself has accepted that there is a wave of NDA in country
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

उसका जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 के पार सीटें जीत रही है। सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं, क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के पक्ष में अपना मत देने के लिए मन बना चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed