Ajab-Gajab: दुनिया के देशों में अलग-अलग मान्यताओं का पालन किया जाता है। दुनिया में लोगों के खानपान में सबसे अधिक भिन्नता नजर आती है। एक देश में लोग जिस चीज को खाना पसंद नहीं करते हैं, तो वहीं दूसरे देश में लोग उसे खाना बेहद पसंद करते हैं। कई देशों में लोगों का खानपान बेहद अजीबोगरीब होता जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
Ajab-Gajab: कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग, खाने में करते हैं इस्तेमाल, जानिए क्या है मान्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको सिटी से कुछ दूरी पर एक तालाब स्थित है जिसका नाम लेक टेक्सकोको है। इस तालाब में अलग-अलग तरह के जीव रहते हैं और इसमें पानी वाली मक्खी भी पाई जाती है, लेकिन लोग समझते हैं कि यह एक मच्छर है। यहां पर इस मक्खी के अंडे को लोग खाते हैं।
Alien News: इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस, इंसानों से करेंगे बात, टाइम ट्रैवलर ने किया हैरान करने वाला दावा
इस मक्खी के अंडे को आहुआट्ले कहा जाता है। मटर के दानों से भी अंडे छोटे होते हैं और यहां इन्हें देवताओं को भोजन कहा जाता है। आहुआट्ले का मतलब होता है खुशी का बीज। मैक्सिको में एजटेक साम्राज्य के समय (14-15वीं शताब्दी) से लोग इसको खाते आ रहे हैं।
इस समय बेहद कम मछुआरे जीव के अंडे को हार्वेस्ट करते हैं। अंडों को इकट्ठा करने के लिए किसान पानी की सतह के नीचे एक बड़ी जाली को बांध देते हैं और इसी पर मक्खियां अंडे देती हैं जिसके बाद इसे इकट्ठा कर लिया जाता है और धूप में सुखाया जाता है। इससे बनने वाली डिश को बनाने के लिए मैदे और तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे कुत्ते को 15 सेकेंड में खोज लेंगे आप? अगर हिम्मत है तो खोजकर दिखाएं
हालांकि अब मैक्सिको सिटी के कई रेस्टोरेंट इस डिश को नहीं बनाते हैं, क्योंकि अब युवा इसको कम खाना पसंद करते हैं। कई लोगों को तो अब इस डिश के बारे में जानकारी भी नहीं है। आहुआट्ले अंडे की कीमत काफी अधिक होती है। साल 2019 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1600 रुपये में अंडे का एक छोटा जार मिलता है।