Ajab-Gajab: दुनिया में कई अजीबोगरीब मान्यताएं हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उसका बच्चा गोरा और सुंदर हो। दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां गोरा बच्चा पैदा करना पाप माना जाता है। आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि भारत में यह जगह है। केंद्र शासित राज्य अंडमान में एक 'जारवा' नाम की जनजाति रहती है।
अंडमान में रहने वाली यह जनजाति दुनिया की सबसे पुरानी जनजातियों में से एक है। जारवा जनजाति में एक क्रूर प्रथा का पालन किया जाता है, जो बेहद प्रचलित है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर किसी घर में गोरा बच्चा जन्म लेता है, तो उसका कत्ल कर दिया जाता है। यहां पर गोरे बच्चे को अभिशाप माना जाता है। माना जाता है कि यह जनजाति अफ्रीका का मूल निवासी है।
जारवा जनजाति में अधिकतर लोगों का रंग काला होता है। अगर इस जनजाति में किसी महिला का बच्चा गोरा होता है, तो लोग मानते हैं कि बच्चा किसी और जनजाति का है। इस जनजाति की एक अनोखी बात यह है कि यहां पर किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसको पूरे कबीले की महिलाओं का दूध पिलाया जाता है।
Optical Illusion: सिर्फ बाज की नजर वाले ही तस्वीर में 6 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं खरगोश
बताया जाता है कि सभी महिलाओं के स्तनपान कराने से समुदाय की शुद्धता बरकरार रहती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 90 के दशक में इस जनजाति का पता चला था। हालांकि भारत सरकार ने इनकी तस्वीरों को खींचने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर सख्त कानून बनाए हैं। अगर कोई इनकी तस्वीर लेता है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
YZ Ceti B Planet: वैज्ञानिकों ने खोजा धरती जैसा ग्रह, जिससे आ रहे रहस्यमयी सिग्नल, क्या यहां रहते हैं एलियन
जारवा जनजाति में लोग अंधविश्वास पर बहुत ज्यादा यकीन करते हैं। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि अगर कोई गर्भवती महिला जानवर का खून पीती है, तो उसका बच्चा काले रंग का होगा। यहां पर समाज में सिर्फ काले रंग के बच्चों को मान्यता मिली हुई है।