{"_id":"5fe45bb98ebc3e3c57149253","slug":"amrita-shergill-husband-rare-photo-auctioned-for-11-crore-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकार अमृता शेरगिल के पति की दुलर्भ तस्वीर की हुई नीलामी, करीब 11 करोड़ रुपये लगी बोली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
चित्रकार अमृता शेरगिल के पति की दुलर्भ तस्वीर की हुई नीलामी, करीब 11 करोड़ रुपये लगी बोली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:43 PM IST
आधुनिक भारतीय चित्रकला की मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल के पति विक्टर इगन की एक दुर्लभ तस्वीर 10 करोड़ 86 लाख रुपये में नीलाम हुई है। नीलामी गृह अस्तागुरु के मुताबिक इस तस्वीर को हाल ही में ‘मार्डन इंडियन आर्ट’ की ऑनलाइन बिक्री में बेचा गया। नीलामी के दौरान इस तस्वीर की काफी ऊंची बोली लगाई गई और इसे प्रतिष्ठित कला संग्राहक मनोज इसरानी ने खरीदा।
Trending Videos
2 of 5
अमृता शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्तागुरु के मुताबिक, इस तस्वीर में शेरगिल के पति और हंगरी की सेना में डॉक्टर इगन वर्दी में दिख रहे हैं। डॉक्टर इगन की ये तस्वीर उनके निजी जीवन और भावनात्मक जुड़ाव को प्रदर्शित करता है। मॉडर्न इंडियन आर्ट की इस नीलामी में कुल करीब 59.89 करोड़ रुपये की कलाकृतियों की बिक्री हुई, जिनमें रामकुमार की तस्वीर की बिक्री 4.34 करोड़ रुपये में हुई।
अमृता शेरगिल को भारत की सबसे मशहूर चित्रकार के तौर पर जाना जाता है। इनकी पेंटिंग की डिमांड ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी है। अमृता शेरगिल की चित्रकारी में भारतीय संस्कृति और आत्मा की झलक साफ देखने को मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
अमृता शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता शेरगिल के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी पेटिंग्स की तरह ही बेहद खूबसूरत थीं। उनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक था कि जो भी उनसे एक बार मिलता उनका कायल हो जाता। उनकी एक पेटिंग यंग गर्ल्स को पेरिस में एसोसिएशन ऑफ द ग्रैंड सैलून तक पहुंचने का अवसर मिला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।