माना जाता है कि आज से हजारों साल पहले इंसानों की लंबाई आज के मुकाबले अधिक हुआ करती थी। वहीं समय के साथ इस तरह का बदलाव अपने आप में एक सवाल है, कि आखिर इंसानों की लंबाई में इस तरह का बदलाव क्यों हुआ? इसी के बारे पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने एक रिसर्च की, जिसमें ये बात सामने आई कि लंबाई कम होने के पीछे की वजह हमारे पूर्वजों द्वारा खेती करना था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों की टीम ने यूरोप में 167 प्राचीन लोगों के कंकाल के डीएनए का विश्लेषण किया है, जिसमें पता चला कि खेती करने के कारण इंसानों की औसत लंबाई 1.5 इंच कम हो गई थी। दरअसल, 12 हजार साल पहले यूरोप में खेती की शुरुआत हुई थी। वहीं खेती से पहले इंसान शिकार आदि करके जीवन यापन करता था। ऐसे में जब इंसानों ने अपनी जीवन शैली को फसलों की ओर किया तो लंबाई पर इसका असर हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि कम कद खराब स्वास्थ्य का प्रतीक है। इससे ये पता चलता है कि उस समय इंसानों को उचित विकास के लिए पर्याप्त पोषण नहीं मिले।
Ancestors Height: वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा, खेती करने से घट गया इंसान का कद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग समय पर पड़ा प्रभाव
दरअसल, इस रिसर्च का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया के स्टेट कॉलेज में पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के मानव विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेफनी मार्सिनियाक द्वारा किया गया था। प्रोफेसर मार्सिनियाक ने बताया है कि इस रिसर्च में प्राचीन व्यक्तियों की हड्डियों को मापने के साथ जेनेटिक योगदान भी शामिल था।
उन्होंने कहा कि पूरे यूरोप में कृषि जीवन शैली से परिवर्तन एक साथ नहीं हुआ। ये परिवर्तन अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर हुआ। इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका की मानें तो, ग्रीस में खेती करने से इंसानों की लंबाई में प्रभाव लगभग 9 हजार साल पहले पड़ना शुरू हो गया था। जबकि, ब्रिटेन में भी अगले दो हजार वर्षों तक भी कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला था।
67 महिलाओं और 100 पुरुष कंकाल पर रिसर्च
इस रिसर्च में जिन 167 मानव कंकालों का अध्ययन किया गया था, वे सभी यूरोप के आसपास पाए गए थे, जिनमें से 67 महिलाएं और 100 पुरुष कंकाल थे, जो करीब 38 हजार से 2,400 साल पहले जीवित थे।
दरअसल, ये कंकाल रोमानिया, स्पेन, पोलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, लिथुआनिया, लातविया, चेक गणराज्य, क्रोएशिया, बुल्गारिया, नीदरलैंड, इटली, फ्रांस, आयरलैंड और स्कॉटलैंड आदि में पाए गए थे।