फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सफारी पार्क में गुस्साए गैंडे ने कार को कर दिया चकनाचूर

Fri, 30 Aug 2019 10:28 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 30 Aug 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
angry rhino flips car in germany safari park
कार को धकेलता गुस्साया गैंडा - फोटो : facebook

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे हम और आप देखकर सहम जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अगली बार से जंगल सफारी पर जाने के लिए हजार बार सोचेंगे। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक गैंडा गुस्से में आकर कीपर की कार को बार-बार धकेल कर सफारी पार्क के बाहर फेंक रहा है। इस घटनाक्रम के दौरान कार एकदम चकनाचूर हो गई। 

angry rhino flips car in germany safari park
- फोटो : facebook

यह घटना उत्तरी जर्मनी के होडनहेगन में सेरेनगेटी पार्क की है। कुसिनी नाम की तीस वर्षीय गैंडे को अपने सिंग से कार को मारते हुए देखा गया। घटना के दौरान कार में एक कर्मचारी भी फंसा हुआ था, इस पूरी घटना को पार्क में घूमने आए शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि हैरानी की बात यह रही की कार के अंदर फंसे शख्स को ज्यादा चोट नहीं आई। 

angry rhino flips car in germany safari park
- फोटो : facebook

पार्क के मैनेजर फैब्रीजियो सेप ने बताया कि उन्हें समझ में नहीं आया कि गैंडे कुसिनी को इतना गुस्सा क्यों आया था। ये गैंडा सिर्फ 18 महीने से यहां रह रहा है और अब भी अपने आसपास के क्षेत्र को अपनाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि पार्क में घूमने आए लोगों के जाने के बाद ही कुसिनी को केवल सुबह और शाम को पार्क में घूमने की अनुमति दी गई थी। ताकि जनता को कई जोखिम ना उठाना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
angry rhino flips car in germany safari park
- फोटो : facebook

उन्होंने यह भी कहा कि जिस एनीमल कीपर पर उसने हमला किया, वो अब ठीक है और जल्द ही काम पर लौटना चाहता है। गैंडों की संख्या ऐतिहासिक रूप से कम होने की वजह से कुसिनी को प्रजनन के उद्देश्य से पार्क में लाया गया था।

विज्ञापन
angry rhino flips car in germany safari park
- फोटो : facebook

जो प्रजातियां विलुप्त  होती का रही हैं,  कुछ वर्षों से उन जानवरों के संरक्षण के प्रयासों को थोड़ी सफलता मिली है, वहीं गैंडों के सींगों और हाथी दांत के लिए अवैध शिकार जारी है।  कई प्रजातियों को अब विलुप्त घोषित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed