{"_id":"61ff5580435e1f390952d611","slug":"asteroid-news-huge-asteroid-is-moving-very-fast-towards-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asteroid News: धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, संकट में पड़ सकता है मानव जीवन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Asteroid News: धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, संकट में पड़ सकता है मानव जीवन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशाल एस्टेरॉयड
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया भर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में हो रही हलचलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं जिससे नई-नई जानकारियां निकल कर सामने आती हैं। अब हाल ही में एक डेटा सामने आया है जिसमें बताया गया है कि धरती की तरफ तेजी से एक क्षुद्र ग्रह आ रहा है। दरअसल, नासा ने एक डेटा जारी किया है जिसके अनुसार, धरती की तरफ एक ऐसा क्षुद्रग्रह तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण मानव अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस क्षुद्रग्रह का आकार लंदन आई से भी कहीं बड़ा है। हालांकि इस क्षुद्रग्रह का धरती पर क्या असर होगा इसका अभी वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। अगर ये धरती से टकराता है तो हो सकता है कि इससे देश के देश या पूरी मानव सभ्यता ही संकट में पड़ जाए। इस बार जिस क्षुद्रग्रह के धरती के करीब पहुंचने का दावा वैज्ञानिक कर रहे हैं उसका नाम 2007UY1 है जिसका आकार लगभग 150 मीटर होने का अनुमान है।
2 of 5
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशाल एस्टेरॉयड
- फोटो : iStock
दरअसल, वैज्ञानिकों को साल 2007 के अक्टूबर महीने में ये विशाल क्षुद्रग्रह नजर आया था। 2007UY1 क्षुद्रग्रह का आकार 150 मीटर के करीब है। वैज्ञानिकों के द्वारा बीते 2 फरवरी 2022 को जुटाए गए डेटा के अनुसार, ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी की कक्षा के करीब तो आएगा, लेकिन 5 मिलियन किलोमीटर दूर रहेगा। हालांकि, ये दूरी सामान्य तौर पर बहुत ज्यादा है,लेकिन अंतरिक्ष के लिहाज से ये दूरी कोई ज्यादा नहीं है।
3 of 5
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशाल एस्टेरॉयड
- फोटो : iStock
वहीं नासा के द्वारा साझा किए डेटा के अनुसार, इस क्षुद्रग्रह के 8 फरवरी को धरती की कक्षा के करीब आने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अभी तक के अध्ययन में जो जानकारी निकल कर सामने आई उससे अभी धरती को ज्यादा खतरा नहीं नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशाल एस्टेरॉयड
- फोटो : iStock
हालांकि, ऐसा नहीं है कि खतरा पूरी तरह से टल जाएगा, क्योंकि वैज्ञानिकों की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, 4 मार्च को एक और क्षुद्रग्रह धरती के करीब आने वाला है। इसका नाम 2001 CB21 है जिसकी चौड़ाई 4,265 फीट है। जानकार इस क्षुद्रग्रह को बेहद खतरनाक मान रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा विशाल एस्टेरॉयड
- फोटो : Pixabay
हालांकि, एहतियात के तौर पर नासा ने इस क्षुद्रग्रह से निपटने के लिए पिछले साल एक भारी अंतरिक्ष यान लांच किया था। वहीं नासा को ऐसे क्षुद्रग्रहों की पहचान करने की जिम्मेदारी मिली हुई है जो सामान्य क्षुद्रग्रहों से 90 फीसदी बड़े हैं। जिससे इन क्षुद्रग्रहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और आने वाले भविष्य के खतरों को टाला जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।