{"_id":"61fea68607a7bd0c2e582502","slug":"team-india-journey-in-u19-world-cup-2022-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"U19 World CUP Photos: 25 तस्वीरों में भारतीय टीम का सफर, अफ्रीका से शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ अंजाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 World CUP Photos: 25 तस्वीरों में भारतीय टीम का सफर, अफ्रीका से शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ अंजाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:10 AM IST
सार
अंडर-19 विश्वकप में भारत का सफर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 जनवरी को शुरू हुआ था। इसके बाद पांच फरवरी को भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ अपना अभियान खत्म किया। इस दौरान भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन
1 of 25
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंडर-19 विश्वकप 2022 समाप्त हो चुका है। यश धुल की कप्तानी में भारतीय टीम पांचवीं बार विजेता बनी है। इस वर्ल्डकप में भारत का सफर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 जनवरी को शुरू हुआ था। इसके बाद पांच फरवरी को भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ अपना अभियान खत्म किया। इस दौरान भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए। भारत लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। वहीं रिकॉर्ड आठवीं बार टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्वकप का फाइनल खेला। भारत यह टूर्नामेंट सबसे ज्यादा पांच बार जीतने वाली टीम भी है।
यहां हम अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 में भारतीय टीम का पूरा सफर 25 फोटो में दिखा रहे हैं...
2 of 25
भारत की अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
- फोटो : सोशल मीडिया
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का चौथा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में कप्तान यश धुल की बेहतरीन पारी और विक्की ओस्तवाल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। भारत ने यह मैच 45 रन से जीता था।
3 of 25
भारत की अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की ने 10 ओवर में 28 रन देकर पांच विकेट झटके। वे अंडर-19 विश्व कप में एक मैच में पारी में पांच विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने। राज बावा ने अफिवे नियांडा को पवेलियन भेज दक्षिण अफ्रीकी पारी को 187 पर समेट दिया। इसके अलावा राज बावा ने चार विकेट झटके। हांगरगेकर को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 25
यश धुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की तरफ से कप्तान यश धुल ने सबसे अधिक 82 रन बनाए। वहीं, निशांत सिंधु 27 रन, राज बावा 13 रन और कौशल तांबे 35 रन बना सके। टीम इंडिया के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसमें अंगकृश रघुवंशी (5), हरनूर सिंह (1), दिनेश बाना (7), विक्की ओस्तवाल (9), राजवर्धन हांगरगेकर (0) और रवि कुमार (0 नाबाद) शामिल है।
विज्ञापन
5 of 25
भारत की अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीमों के बीच पिछले छह मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने पांच मुकाबले जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से दोनों टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।