{"_id":"600d9f6a6c6ed21d63400f65","slug":"australia-man-wins-massive-jackpot-of-10-million-dollars-from-powerball-lottery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात में नींद टूटते ही खुली किस्मत, मेल चेक करते ही एक शख्स बन गया करोड़पति","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रात में नींद टूटते ही खुली किस्मत, मेल चेक करते ही एक शख्स बन गया करोड़पति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रात को सोते समय दिखने वाला सपना कभी-कभी सच भी हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले शख्स के साथ। रात को सोते समय इस शख्स की अचानक आंख खुली और जैसे ही अपना फोन देखा, तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, इस शख्स को हजारों या लाखों नहीं, बल्कि पूरे 75 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई थी।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्रिसबेन के रहने वाले 30 वर्षीय एक शख्स ने पावरबॉल लॉटरी में 10 मिलियन डॉलर्स का जैकपॉट हासिल किया है। आधी रात को जब उसने अपना फोन चेक किया, तो उसे पता लगा कि उसे इतने मिलियन डॉलर्स की लॉटरी लगी है। इस शख्स का कहना है कि मेल देखने के बाद वह सारी रात सो नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्थानीय मीडिया से इस लॉटरी के बारे में बात करते हुए शख्स ने कहा कि मुझे लगा कि मैंने 10 हजार डॉलर्स जीते हैं और मैं इसे लेकर मन ही मन काफी खुश था, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मैंने इससे कहीं ज्यादा बड़ी रकम जीत ली है, क्योंकि मैंने टॉप प्राइज जीता है। इस शख्स की कुल जीती हुई रकम 1 करोड़ डॉलर्स है, जो करीब 75 करोड़ के आसपास बैठती है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस शख्स ने आगे कहा कि मेरा खुद का काम है, तो मैं इस प्राइज के बाद भी काम करता रहूंगा। मैंने इससे पहले भी ये बात अपने परिवार के लोगों को बताई है कि अगर मैं एक बड़ी लॉटरी भी जीत जाता हूं, तो भी मैं काम करता रहूंगा। लेकिन ये भी सच है कि इस लॉटरी के लगने से अब मेरे दिमाग से बहुत सारी परेशानियां पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ये शख्स अब अपने माता-पिता और अपने लिए एक घर लेने की सोच रहा है। उसका कहना है कि मेरे दिमाग में कई चीजें हैं, लेकिन मैं अभी ठीक ढंग से सोच नहीं पा रहा हूं। क्योंकि यह सब उसके लिए एक सपने जैसा लग रहा है। पिछले साल 14 पावरबॉल डिविजन वन के विजेताओं ने पूरे देश में 470 मिलियन डॉलर्स जीते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।