Baba Vanga Predictions 2024 in Hindi: दुनिया में कई मोर्चों पर युद्ध चल रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक से जंग चल रही है। इधर इस्राइल का हमास और लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई चल रह रही है। इन युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान चुकी है। इधर चीन भी ताइवान पर कब्जे की तैयारी में लगा हुआ है। इस बीच रूस ने साफ-साफ कहा है कि अगर नाटो यूक्रेन के समर्थन में उसके शहरों पर हमला किया, तो परमाणु युद्ध को नहीं टाला जा सकता। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर नाटो ने सीधा हमला किया तो जंग रूस और नाटो के बीच होगी। अब आप समझ सकते हैं कि अगर नाटो और रूस के बीच युद्ध छिड़ा, तो कितना भयावह दृश्य होगा।
Baba Vanga: क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी? अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में मचेगी तबाही
कुछ दिनों पहले ही लेबनान में पेजर-वॉकी-टॉकी धमाके से दहशत फैली और इसके तुरंत बाद इस्राइल ने फाइटर जेट्स से लेबनान में मिसाइल-बम से हमला करके हिज्बुल्लाह की हालत खराब दी है। इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1600 टारगेट पर हमला किया है और इन्हें तबाह कर दिया है। इन हमलों में अभी तक 492 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दुनिया में चल रहे युद्ध से तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।
अब सवाल है कि क्या नेत्रहीन बाबा वेंगा की तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी सच होने जा रही है? क्योंकि बाबा वेंगा ने साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने की भविष्यवाणी की थी। इसके डर के पीछे की वजह यह है कि बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
Nostradamus: क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणी? अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में मचेगी तबाही
Asteroid News: धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड?
Tirupati Balaji Temple: तिरुपति बालाजी मंदिर की रहस्यमयी बातें, जिन्हें आजतक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए
बाबा वेंगा की सच हुईं भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर भी पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के आने के बारे में पहले बता दिया है। उन्होंने कहा था कि एक वायरस हम सबके ऊपर छा जाएगा। बाबा वेंगा की 1997 में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत और 1986 में चेरनोबिल की परमाणु आपदा की भी भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

कमेंट
कमेंट X