{"_id":"66f25f25a5ad06242f0e7454","slug":"bcci-apex-council-meeting-on-wednesday-appointment-of-new-secretary-not-part-of-the-agenda-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BCCI: बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की मीटिंग बुधवार को, नए सचिव की नियुक्ति शीर्ष परिषद के एजेंडे का हिस्सा नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की मीटिंग बुधवार को, नए सचिव की नियुक्ति शीर्ष परिषद के एजेंडे का हिस्सा नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:11 PM IST
सार
मौजूदा समय में एनसीए दो दशक से भी अधिक समय पहले अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में कार्य करता है। मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय के बाहरी हिस्से का नवीनीकरण कार्य शुरू करने और पूर्वोत्तर विकास परियोजना को मंजूरी देना भी एजेंडे का हिस्सा है।
विज्ञापन
1 of 3
जय शाह
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अपेक्स काउंसिल की मीटिंग बुधवार को होगी। इस दौरान बोर्ड के कामकाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि निवर्तमान सचिव जय शाह की जगह नए सचिव की नियुक्ति एजेंडे में शामिल नहीं है। पांच दिन में बेंगलुरु में होने वाली बोर्ड की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले यह अपेक्स काउंसिल की आखिरी बैठक होगी। जय शाह के आईसीसी चेयरमैन के रूप में चुने जाने के बाद अब तक नए सचिव की नियुक्ति नहीं की गई है।
2 of 3
बीसीसीआई लोगो।
- फोटो : bcci.tv
हालांकि, वह आगामी एजीएम के दौरान बीसीसीआई सचिव के रूप में अपनी मौजूदा भूमिका से नहीं हटेंगे क्योंकि उन्हें एक दिसंबर से ही आईसीसी में अपना नया पद संभालना है, लेकिन नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा भी शीर्ष परिषद के एजेंडे में सूचीबद्ध आठ मदों का हिस्सा नहीं है जिसमें बायजू के मामले पर अपडेट शामिल है। बीसीसीआई का अपने पूर्व टाइटल प्रायोजक बायजू के साथ भुगतान निपटारे को लेकर विवाद है। इस एडटेक फर्म ने पिछले साल मार्च में बीसीसीआई के साथ अपना प्रायोजन करार समाप्त कर दिया था।
3 of 3
जय शाह
- फोटो : twitter
बायजू रवींद्रन द्वारा सह स्थापित इस बेंगलुरु स्थित कंपनी ने शुरुआत में मार्च 2019 में तीन साल के लिए जर्सी प्रायोजन करार किया था जिसे जिसे बाद में कथित तौर पर पांच करोड़ 50 लाख डॉलर की राशि के लिए एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था। सितंबर 2022 तक भुगतान किया गया था, लेकिन विवाद अक्तूबर 2022 से मार्च 2023 तक के बकाये के भुगतान को लेकर है। बेंगलुरु के बाहरी इलाके में अत्याधुनिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के उद्घाटन पर भी चर्चा होगी। मौजूदा समय में एनसीए दो दशक से भी अधिक समय पहले अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में कार्य करता है। मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय के बाहरी हिस्से का नवीनीकरण कार्य शुरू करने और पूर्वोत्तर विकास परियोजना को मंजूरी देना भी एजेंडे का हिस्सा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।