{"_id":"66f254fc58962d0d2e04e8a6","slug":"rohit-sharma-to-maxwell-five-big-stars-who-can-be-released-by-their-franchise-before-ipl-2025-auction-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: रोहित शर्मा से लेकर मैक्सवेल तक, इन पांच बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज कर सकती है उनकी फ्रेंचाइजी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: रोहित शर्मा से लेकर मैक्सवेल तक, इन पांच बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज कर सकती है उनकी फ्रेंचाइजी, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:28 AM IST
सार
आम तौर पर जब आईपीएल में मेगा ऑक्शन होता है तो कोई भी टीम पूरी तरह से बदल जाती है। पिछली बार मेगा ऑक्शन में चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी। हालांकि, इस बार अब तक यह संख्या तय नहीं हो सकी है। अगर एक फ्रेंचाइजी को पांच-छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाती है तो कई शीर्ष नामों को रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
रोहित, मैक्सवेल और वेंकटेश
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए रिटेंशन और रिलीज को लेकर दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं। हालांकि, लगभग सभी टीमें इसको लेकर लिस्ट बनाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर खुलासा हुआ था। इसमें कहा गया था कि सीएसके ने लिस्ट पहले ही तैयार कर ली है और वह एमएस धोनी को रिटेन करने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई राइट टू मैच कार्ड समेत अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देगा।
हालांकि, कुछ टीमें आठ खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। आम तौर पर जब आईपीएल में मेगा ऑक्शन होता है तो कोई भी टीम पूरी तरह से बदल जाती है। पिछली बार मेगा ऑक्शन में चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी। हालांकि, इस बार अब तक यह संख्या तय नहीं हो सकी है। अगर एक फ्रेंचाइजी को पांच-छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाती है तो कई शीर्ष नामों को रिलीज किया जा सकता है। हम पांच बड़े क्रिकेट सुपरस्टार्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें मेगा ऑक्शन से पहले उनके संबंधित फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किया जा सकता है-
रोहित शर्मा:
2 of 6
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
सभी की निगाहें मुंबई इंडियंस पर हैं। उनके पास रिटेन करने को लेकर कई खिलाड़ी हैं। इनमें हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड और रोहित शर्मा जैसे कई स्टार हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी रोहित को रिटेन करेगी या नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मुंबई इंडियंस के साथ हिटमैन का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें बतौर कप्तान हटा दिया था। हार्दिक पांड्या टीम के नए कप्तान बने और इससे फैंस काफी नाराज हुए थे। इस फैसले की फैंस के साथ साथ पूर्व क्रिकेटरों ने भी खूब आलोचना की थी। वहीं, रोहित और उनकी पत्नी रितिका भी काफी नाराज थे। अभिषेक नायर के साथ लीक हुई बातचीत में, रोहित को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 2024 सीजन उनका आखिरी था। रोहित की ब्रांड वैल्यू को देखते हुए अगर वह ऑक्शन पूल में आते हैं, तो उनके पास दावेदारों की कमी नहीं होगी।
केएल राहुल:
3 of 6
केएल राहुल
- फोटो : IPL
यह अब कोई रहस्य नहीं है कि लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका एक नया कप्तान चाहते हैं। भले ही राहुल को एलएसजी द्वारा बनाए रखा जाता है, जिसकी संभावना इस समय न्यूनतम है, लेकिन वह टीम में रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी तो नहीं होंगे। राहुल को पहले विकल्प के रूप में रिटेन करने का मतलब होगा कि अगर टीम की राशि बढ़ा दी जाती है तो 18 से 20 करोड़ रुपये की राशि नीलामी के खर्च से काट ली जाएगी। कोई भी फ्रेंचाइजी जो मौजूदा समय में शीर्ष स्थान पर एक्स फैक्टर खिलाड़ियों को देख रही है और वह राहुल पर इतना निवेश नहीं करेगी। हालांकि राहुल ने आईपीएल का अगला सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में रहकर ही खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात की थी और उन्हें रिटेन किए जाने को लेकर अपनी मंशा व्यक्त की है। हालांकि, एलएसजी के बॉस ने उन्हें रिटेन किए जाने को लेकर ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया है। टीम इंडिया के पूर्व उप कप्तान राहुल अब टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। राहुल ने एलएसजी को पहले दो आईपीएल सीजन (2022 और 2023) में प्ले-ऑफ में पहुंचाया, लेकिन इसमें उनके योगदान से ज्यादा गौतम गंभीर की मेंटरशिप को कारण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2024 में गंभीर के मेंटर से हटते ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस:
4 of 6
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसिस के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकले थे। पहले से ही 40 साल के हो चुके डुप्लेसिस को लेकर भी आरसीबी फ्रेंचाइजी संदेह में होगी। आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम अगले तीन साल तक टीम को फिर से नए सिरे से बनाने के लिए डुप्लेसिस को रिलीज कर सकती है। साथ ही किसी युवा कप्तान को ऑक्शन में खरीदकर, उसे जिम्मेदीर सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर:
5 of 6
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अगले सीजन में डिफेंडिंग चैंपियंस के तौर पर उतरेगी। टीम ने इस साल सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट से गंभीर-अभिषेक नायर के जाने के बाद टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करना है। इस लिस्ट में पहले से ही सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मिचेल स्टार्क, श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट जैसे कुछ मजबूत दावेदार दिख रहे हैं। ऐसे में पिछले साल टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को रिलीज किया जा सकता है। वेंकटेश विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं और अगर उन्हें रिलीज किया जाता है, तो ऑक्शन में उन पर दूसरी फ्रेंचाइजी काफी खर्च कर सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।