{"_id":"66f249e4cd6b9abe0e022f58","slug":"india-star-pacer-akash-deep-says-he-will-never-play-with-bat-that-virat-kohli-gifted-know-the-reason-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'विराट कोहली के दिए बल्ले से कभी नहीं खेलूंगा', भारत के स्टार पेसर आकाश दीप ने क्यों दिया यह बयान?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'विराट कोहली के दिए बल्ले से कभी नहीं खेलूंगा', भारत के स्टार पेसर आकाश दीप ने क्यों दिया यह बयान?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:41 AM IST
सार
प्री-मैच कैंप के दौरान विराट ने आकाश दीप को अपना एक बल्ला उपहार में दिया। आकाश विराट की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा भी हैं। हाल ही में एक बातचीत में आकाश दीप ने उस क्षण को याद किया और कहा कि यह कोहली ने खुद उन्हें बल्ला उपहार में देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और आकाश दीप
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच में 280 रन से जीत हासिल की। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप को विराट कोहली ने बल्ला गिफ्ट किया था। अब आकाश ने विराट से मिले तोहफे के पीछे की कहानी का खुलासा किया है।
2 of 6
आकाश दीप
- फोटो : BCCI
दरअसल, प्री-मैच कैंप के दौरान विराट ने आकाश दीप को अपना एक बल्ला उपहार में दिया। आकाश विराट की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा भी हैं। हाल ही में एक बातचीत में आकाश दीप ने उस क्षण को याद किया और कहा कि यह कोहली ने खुद उन्हें बल्ला उपहार में देने का फैसला किया था। आकाश ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा उपहार था और वह इससे कभी बल्लेबाजी नहीं करेंगे और वह इसे अपने कमरे में एक याद के रूप में रखेंगे।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : @BCCI
आकाश दीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'विराट भैया ने खुद से बल्ला दिया था। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी में कुछ देखा होगा। मैंने इसलिए कारण नहीं पूछा। वह मेरे पास आए और पूछा, 'बैट चाहिए तुझे?' विराट भैया से बल्ला कौन नहीं चाहेगा? वह एक लीजेंड हैं। मैं उनकी बातें सुनकर बहुत खुश हुआ और मुझे वह बल्ला चाहिए था। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं बल्लेबाजी करते समय किस तरह का बल्ला इस्तेमाल करता हूं और मैं सिर्फ मुस्कुराया- मेरे पास शब्द नहीं थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
आकाश ने कहा, 'फिर विराट भैया ने कहा, 'ये ले, रख ले ये बैट। मैं उस बल्ले से कभी नहीं खेलूंगा। यह विराट भैया का दिया एक बड़ा गिफ्ट है और मैं इसे अपने कमरे की दीवार पर एक याद के रूप में रखूंगा। यहां तक कि मैंने बल्ले पर उनका ऑटोग्राफ भी लिया था।' आकाश ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में लगातार दो गेंद में दो विकेट लिए थे, लेकिन हैट्रिक से चूक गए थे। आकाश को उनकी गेंदबाजी के लिए काफी तारीफ मिल रही है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भी आकाश की प्रशंसा की और कहा कि जब यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज विदेशी परिस्थितियों में प्रदर्शन करेगा तो उनका प्रदर्शन कुछ बड़े गेंदबाजों की तरह होगा।
विज्ञापन
5 of 6
आकाश दीप
- फोटो : BCCI
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू के बाद, आकाश ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में प्लेइंग-11 में अपना स्थान बरकरार रखा। उन्होंने अपनी गति से कहर बरपाया और मैच के दूसरे दिन एक ही ओवर में दो विकेट लिए। मनोज ने कहा, 'जब आकाश दीप अंडर 23 से सीनियर टीम में आए, तो यह स्पष्ट था कि उनमें प्रतिभा है। उन्होंने उस प्रतिभा को प्रदर्शन में बदलने के लिए बहुत मेहनत की है और कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आवश्यक सभी बलिदान किए हैं। वह कड़ी मेहनत करते हैं और मानसिक तौर पर स्थिर खिलाड़ी हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।