{"_id":"66f23a93a75ec67ed8099a59","slug":"steve-smith-statement-on-jasprit-bumrah-as-best-fast-bowler-says-this-on-india-vs-australia-test-series-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smith vs Bumrah: क्या मौजूदा समय में तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं बुमराह? जानें स्मिथ का जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Smith vs Bumrah: क्या मौजूदा समय में तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं बुमराह? जानें स्मिथ का जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:35 AM IST
सार
शायद ही गिने-चुने लोग होंगे जो बुमराह के क्रिकेट की दुनिया में कद को लेकर बहस करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और फैब-फोर का हिस्सा स्टीव स्मिथ से जब बुमराह को लेकर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ और बुमराह
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 280 रन से हरा दिया। इस जीत में भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही। दोनों पारियों में भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। पिछले कुछ समय से बुमराह लगातार टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज बने हुए हैं। अपने खास गेंदबाजी एक्शन की वजह से, यॉर्कर और गेंदों में घातक वेरिएशन की वजह से बुमराह को मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है। न सिर्फ टेस्ट, टी20 और वनडे में भी उनका कोई तोड़ नहीं है। भारत ने इसी साल टी20 विश्व कप में बुमराह के दम पर कुछ मैचों में गजब की वापसी की थी। लगातार इस बात को लेकर बहस रहती है कि क्या जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं? इस पर अब मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ ने प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
बुमराह और रोहित
- फोटो : BCCI
शायद ही गिने-चुने लोग होंगे जो बुमराह के क्रिकेट की दुनिया में कद को लेकर बहस करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और फैब-फोर का हिस्सा स्टीव स्मिथ से जब बुमराह को लेकर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की और इस भारतीय गेंदबाज को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज करार दिया।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ICC
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज जीती हैं। अगर भारत को लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना है तो बुमराह पर काफी कुछ निर्भर होगा। ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल लेती पिचों पर बुमराह काफी अहम होंगे। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'वह एक अद्भुत तेज गेंदबाज हैं। चाहे मैं उनका सामना नई गेंद से करूं, थोड़ी पुरानी गेंद से करूं या पुरानी गेंद से करूं, बुमराह उन सभी के साथ अपनी स्किल में शानदार हैं। उन्हें पता है किस गेंद के साथ किस तरह की गेंदबाजी करनी है। वह शानदार गेंदबाज हैं और तीनों प्रारूपों में यकीनन सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। उनका सामना करना हमेशा से एक चुनौती रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोहली और बुमराह
- फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली ने बुमराह को भारतीय क्रिकेट का 'कोहिनूर' करार दिया गया था। वहीं, हेड कोच गंभीर ने भी बुमराह की तारीफ में काफी कुछ कहा था। गंभीर ने कहा था, 'जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और यह अच्छी बात है कि हम भारत में गेंदबाजों के बारे में बात कर रहे हैं। हम लंबे समय से बल्लेबाजों के प्रति जुनूनी रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ
- फोटो : @ICC
35 वर्षीय स्मिथ ने पिछली दो सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज किया है और उनके भारत के खिलाफ भी ऐसा ही करने की उम्मीद है। उन्होंने अब तक 109 टेस्ट खेले हैं और वह भारत के खिलाफ सीरीज में 10,000 रन के आंकड़े को पार कर सकते हैं। दूसरी ओर बुमराह ने जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने 37 मैचों में 20.51 की औसत से 164 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।