{"_id":"66f232192af49859430af6fc","slug":"indian-bowlers-level-with-wasim-akram-shoaib-akhtar-waqar-younis-says-former-pakistan-cricketer-basit-ali-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का मुरीद हुआ यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, वसीम-अख्तर और वकार से की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का मुरीद हुआ यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, वसीम-अख्तर और वकार से की तुलना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:59 AM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण की तुलना पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी तिकड़ी वसीम अकरम, शोएब अख्तर और वकार यूनिस से की है।
विज्ञापन
1 of 4
बुमराह, आकाश दीप और सिराज
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गाय। टीम इंडिया ने इस मैच में 280 रन से जीत हासिल की। भारतीय क्रिकेट टीम की 280 रन की शानदार जीत पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान में 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद सीरीज खेलने आई है। ऐसे में भारतीय टीम की जीत ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स को खुश कर दिया। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बासित अली ने भारतीय टीम की तारीफ की है। पहले टेस्ट में आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल भारत के लिए मैच विनर बनकर उभरे।
2 of 4
वकार, शोएब और वसीम
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण की तुलना पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी तिकड़ी वसीम अकरम, शोएब अख्तर और वकार यूनिस से की है। उन्होंने कहा, 'भारतीय गेंदबाजी यूनिट इतनी प्रभावशाली है कि वे तेज गेंदबाजों वसीम अकरम, शोएब अख्तर और वकार यूनिस की याद दिलाते हैं।' बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्वीकार किया कि टखने की सर्जरी से उबर रहे मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत दिख रही है।
3 of 4
मयंक यादव
- फोटो : IPL
भारतीय टीम को इस साल के आखिर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और बासित का मानना है कि लखनऊ सुपरजाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव के जुड़ने से भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण और भी आकर्षक और मजबूत बन सकता है। उन्होंने कहा, 'मयंक यादव की गेंद काफी खतरनाक है। उनका बाउंसर सटीक है। मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलते हुए देखना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। फिलहाल भारत का अंक प्रतिशत 71.67 है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नंबर आता है। पूरी संभावना है कि फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया या भारत और श्रीलंका में से किसी एक के बीच खेला जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।