सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: इस देश में नहीं है एक भी नदी और झील, जानिए कहां से आता है पानी?

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Ajab-Gajab: saudi arabia country has not a single river or lake where water comes from
इस देश में नहीं है एक भी नदी और झील, जानिए कहां से आता है पानी? - फोटो : Freepik

Ajab-Gajab: पानी बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पर न कोई नदी है और न ही कोई झील। हमारे जावीन के लिए पानी बेहद जरूरी है, जिसका इस्तेमाल पूरी दुनिया के लोग करते हैं। दुनियाभर में पानी की आपूर्ति नदियों और झीलों से की जाती है। लेकिन सऊदी अरब एक ऐसा देश है, जहां पर न कोई नदी है और न ही कोई झील। यहां की जमीन रेतीली है और उष्णकटिबंधीय मरुस्थल जलवायु है। 

हालांकि, सऊदी अरब में भारी मात्रा में तेल मौजूद है। इसके कारण यह देश अमीर भी बना है, लेकिन यहां पानी की भारी कमी है। इस देश में पीने के लायक पानी नहीं है। यहां पर न झील है और न ही नदी है। पानी का कुआं है पर उसमें पानी नहीं है। देश में सोना है, पर पानी नहीं। अब सवाल है कि आखिर सऊदी अरब में पीने के लिए पानी कहां से आता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में पूरी बात बताते हैं। 
 
Trending Videos
Ajab-Gajab: saudi arabia country has not a single river or lake where water comes from
इस देश में नहीं है एक भी नदी और झील, जानिए कहां से आता है पानी? - फोटो : Freepik

सऊदी अरब में सिर्फ एक फीसदी जमीन पर खेती होती है, उसमें में भी सिर्फ कुछ-कुछ सब्जियां ही उगाईं जाती हैं। इसकी वजह यह है कि धान और गेहूं जैसी फसलों को उगाने के लिए भारी मात्रा में पानी की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, एक बार यहां पर गेहूं की खेती शुरू की गई थी, लेकिन पानी की कमी की वजह से बाद में उसे ये बंद करनी पड़ी। सऊदी अरब को अपना खाने-पीने का सारा सामान विदेशों से ही खरीदना पड़ता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab-Gajab: saudi arabia country has not a single river or lake where water comes from
इस देश में नहीं है एक भी नदी और झील, जानिए कहां से आता है पानी? - फोटो : Freepik

सऊदी अरब के पास अब थोड़ा बहुत बही भूमिगत जल बचा है और वह भी बहुत नीचे है। कहा जाता है कि आने वाले कुछ सालों में वो भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले यहां पर पानी के बहुत सारे कुएं थे, जिनका इस्तेमाल हजारों सालों से होता आ रहा था, लेकिन आबादी बढ़ने के साथ ही भूमिगत जल का दोहन भी यहां बढ़ता गया। इसका नतीजा यह हुआ कि धीरे-धीरे कुंओं की गहराई बढ़ती गई और कुछ ही सालों में कुएं पूरी तरह सूख गए।
 
Ajab-Gajab: saudi arabia country has not a single river or lake where water comes from
इस देश में नहीं है एक भी नदी और झील, जानिए कहां से आता है पानी? - फोटो : Freepik

सबसे जरूरी बात कि यहां पर साल में बारिश एक या दो दिन ही होती है और वो भी तूफान के साथ। ऐसे में उस पानी को संचित करना संभव नहीं है और न ही उससे भूमिगत जल के दोहन की भरपाई ही हो पाती है। अदरअसल, यहां समुद्र के पानी को पीने लायक बनाया जाता है। वैसे तो समुद्र के पानी में नमक की मात्रा अधिक होती है। इसलिए डिसालिनेशन यानी विलवणीकरण के द्वारा समुद्र के पानी से नमक को अलग किया जाता है और तब जाकर वह पीने लायक बनता है। 

Prison: दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल, कहीं राजा की तरह रहता है कैदी, तो कहीं खरीदना पड़ता है कमरा

Optical Illusion: इस तस्वीर में कहां पर लिखा है 768, क्या आप 15 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?

विज्ञापन
Ajab-Gajab: saudi arabia country has not a single river or lake where water comes from
इस देश में नहीं है एक भी नदी और झील, जानिए कहां से आता है पानी? - फोटो : Freepik

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब तेल से की गई बेशुमार कमाई का एक हिस्सा तो समुद्र के पानी को पीने लायक बनाने में ही खर्च कर देता है। 2009 के एक आंकड़े के मुताबिक, उस समय एक क्यूबिक मीटर पानी से नमक अलग करने में 2.57 सऊदी रियाल यानी करीब 50 रुपये खर्च होते थे। इसके अलावा ट्रांसपोर्टिंग का खर्च भी 1.12 रियाल (20 रुपये से ज्यादा) प्रति क्यूबिक मीटर लग जाता था। अब तो यह खर्च बढ़ भी गया होगा, क्योंकि यहां पर पानी की मांग हर साल बढ़ती जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed