{"_id":"61e803d4ee91150ba061f79e","slug":"baby-born-with-four-hands-four-legs-one-head-in-katihar-bihar-news-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: बिहार में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, लोगों ने कहा- भगवान का अवतार, डॉक्टर ने कही बड़ी बात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: बिहार में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, लोगों ने कहा- भगवान का अवतार, डॉक्टर ने कही बड़ी बात
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Twitter @ TheInquisitr
Baby born with 4 hands 4 legs: बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस बच्चे के बारे में जैसे ही खबर फैली आसपास के इलाके के लोगों की अस्तपताल में देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सभी लोग इस बच्चे को एक बार देखना चाहते थे।
कटिहार सदर अस्पताल में महिला ने 4 हाथ और 4 पैर बच्चे को जन्म दिया है। अब इस बच्चे को कई लोग कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे भगवान का अवतार बता रहे हैं। अब इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जब इस बच्चे की खबर आसपास के इलाके में फैली, तो देखने वालों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। आइए जानते हैं कि इस बच्चे को लेकर डॉक्टर का क्या कहना है?
Trending Videos
2 of 3
4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Pixabay
इस बच्चे के बारे में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह बच्चा फिजिकली हैंडीकैप है और असामान्य है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बच्चे को अनोखा भी नहीं कहना चाहिए। तो वहीं पश्चिम बंगाल के रहने वाले बच्चे पिता ने कहा कि जन्म से पहले बच्चे की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में कहा था कि बच्चा सही है। लेकिन अब जन्म के बाद बच्चा चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
चार हाथ चार पैर वाले बच्चे का जन्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बताया गया है कि गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद कटिहार के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती होने के बाद महिला ने इस अनुठे बच्चों जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
उनका कहना है कि यह अद्भुत या अजूबा नहीं है। मेडिकल साइंस में ऐसा पहले भी हुआ है। इससे पहले बिहार के गोपाल में भी एक ऐसा ही मामले सामने आया था। जहां एक महिला ने तीन हाथ और तीन पैर वाले बच्चे को जन्म दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।