Bodi Tribe: दुनिया में कई रहस्यमयी जनजातियां पाई जाती हैं। इन जनजातियों को इनकी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां हजारों साल पुरानी परंपराओं को आज भी निभाती हैं। जिन जंगलों में जनजातियां रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। वहां की सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। दुनिया में पाई जाने वाली कुछ जनजातियों में बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। इन्हीं में से एक है इथियोपिया की बोदी जनजाति है। आज हम आपको इस बोदी जनजाति की एक खास परंपरा के बारे में बताते हैं।
Bodi Tribe: वजन बढ़ाने के लिए पीते हैं गाय का दूध और खून, इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को माना जाता है हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इथियोपिया में पाई जाने वाली यह जनजाति अपना जीवन यापन करने के लिए पशुपालन करती है। इस जनजाति के पुरुष नग्न ही रहते हैं और कमर के चारों तरफ कपास की पट्टी बांधकर रहते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुने जाने के बाद पुरुष किसी से संबंध नहीं बना सकता है।
इस दौरान वह एक झोपड़ी में रहता है। खाने के लिए गाय के दूध और खून के मिश्रण को इस्तेमाल करते हैं। गांव की महिलाएं हर दिन पुरुषों को खाने के लिए यह मिश्रण देती हैं।
Optical Illusion: जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं, खोजने में ज्यादातर लोग हो चुके हैं फेल
गाय को मानते हैं पवित्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोदी जनजाति के लोग गाय को बेहद पवित्र मानते हैं। इसकी वजह से गाय की हत्या नहीं की जाती है। गाय की नस को काटकर खून निकाला जाता है और फिर मिट्टी से उसे बंद किया जाता है। खून और दूध के मिश्रण को जमने से पहले पीना होता है। प्रतियोगिता के दिन झोपड़ी से बाहर आने से पहले पुरुष अपने शरीर को मिट्टी और राख से ढक लेते हैं।
प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले लोग छह महीने में कभी-कभी इतने मोटे हो जाते हैं कि वह चल भी नहीं पाते हैं। सबसे मोटे व्यक्ति के चुनाव के बाद एक पवित्र पत्थर से पशु की बलि दी जाती है और फिर यह प्रतियोगिता समाप्त हो जाती है। इसके बाद पुरुष सामान्य जीवन जीने लगते हैं।