{"_id":"6a71817e69ead45c43071561","slug":"chanakya-niti-these-4-qualities-in-children-make-parents-proud-and-lead-to-success-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: चाणक्य ने बताए सफल बच्चों के 4 गुण, ऐसी संताने करती हैं माता-पिता का नाम रोशन","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: चाणक्य ने बताए सफल बच्चों के 4 गुण, ऐसी संताने करती हैं माता-पिता का नाम रोशन
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चों का चरित्र और उनके गुण ही उनके भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। ज्ञान, अच्छे संस्कार, ईमानदारी और दयालुता जैसे गुण न केवल बच्चों को जीवन में सफलता दिलाते हैं, बल्कि माता-पिता का सम्मान और परिवार की प्रतिष्ठा भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपके बच्चे में हैं ये 4 गुण?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज भी आचार्य चाणक्य की नीतियां केवल राजनीति या प्रशासन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पारिवारिक जीवन, शिक्षा और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी उनका विशेष महत्व माना जाता है। चाणक्य नीति में ऐसे कई सिद्धांत बताए गए हैं, जो आज के दौर में भी लोगों को सही दिशा दिखाते हैं। खासकर बच्चों के पालन-पोषण और उनके संस्कारों को लेकर चाणक्य ने कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं।
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी बच्चे की सबसे बड़ी पहचान उसका चरित्र और उसके गुण होते हैं। यही गुण उसे समाज में सम्मान दिलाते हैं और माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा करते हैं। आचार्य चाणक्य का मानना है कि यदि बचपन से ही बच्चों में अच्छे संस्कार और सकारात्मक आदतें विकसित की जाएं, तो वे आगे चलकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। आइए जानते हैं कि चाणक्य नीति के अनुसार बच्चों में कौन-कौन से गुण होने चाहिए।
2 of 5
क्या आपके बच्चे में हैं ये 4 गुण?
- फोटो : Freepik.com
ज्ञान और बुद्धिमानी
आचार्य चाणक्य के अनुसार ज्ञान और बुद्धिमत्ता किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। जिस संतान में सीखने की इच्छा और सही निर्णय लेने की क्षमता होती है। वह जीवन में सफलता की राह आसानी से तय करती है। ऐसे बच्चे अपने करियर में आने वाली चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर पाते हैं। चाणक्य का मानना है कि बुद्धिमान संतान केवल अपना भविष्य ही उज्ज्वल नहीं बनाती, बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी समाज में ऊंचा करती है।
3 of 5
क्या आपके बच्चे में हैं ये 4 गुण?
- फोटो : Freepik.com
अच्छे संस्कार
चाणक्य नीति में संस्कारों को सबसे बड़ी पूंजी माना गया है। जिन बच्चों में बड़ों का सम्मान, अनुशासन और परिवार के प्रति जिम्मेदारी का भाव होता है। वे परिवार को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे बच्चों की वजह से घर में सुख-शांति बनी रहती है और समाज में भी परिवार को सम्मान मिलता है। इसलिए चाणक्य ने बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने पर विशेष जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या आपके बच्चे में हैं ये 4 गुण?
- फोटो : Freepik.com
ईमानदारी
चाणक्य के अनुसार जो बच्चे झूठ, छल और कपट से दूर रहते हैं, वे समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ईमानदारी व्यक्ति के व्यक्तित्व को मजबूत बनाती है और लोगों का विश्वास जीतने में मदद करती है। ऐसे बच्चों को जीवन में सफलता के अवसर भी अधिक मिलते हैं। यही कारण है कि उनके माता-पिता को भी समाज में सम्मान प्राप्त होता है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या आपके बच्चे में हैं ये 4 गुण?
- फोटो : freepik
दयालु स्वभाव
आचार्य चाणक्य का कहना है कि दयालु और दूसरों की सहायता करने वाले बच्चे माता-पिता के लिए सौभाग्यशाली माने जाते हैं। जो संतान जरूरतमंदों की मदद करती है और दूसरों के प्रति संवेदनशील रहती है, उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे बच्चों को माता-पिता का आशीर्वाद भी मिलता है और उनका व्यवहार समाज में सम्मान का कारण बनता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।