सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। कोई जलाभिषेक करता है, कोई रुद्राभिषेक तो कोई पूरे श्रद्धाभाव से व्रत रखकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करता है। ज्यादातर लोग सावन सोमवार के व्रत के बारे में जानते हैं, लेकिन इस पावन महीने में कुछ और महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी आते हैं, जिनका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इन व्रतों को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं।
Sawan: सावन में सिर्फ सोमवार का व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत बदल सकते हैं आपकी किस्मत, एक-एक तारीख कर लें नोट
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:24 PM IST
सार
Sawan 2026: सावन में सिर्फ सोमवार का व्रत ही नहीं, बल्कि सोलह सोमवार, मंगला गौरी, प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि और नाग पंचमी का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इन व्रतों और पूजन से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन