सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? क्या भारत में आएगा नजर, जानिए तारीख और समय

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सितंबर का महीना खास होने वाला है। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Date Time It's Visible in India or Not Lunar Eclipse Know All Details in Hindi
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? क्या भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik

Chandra Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सितंबर का महीना खास होने वाला है। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। 7 और 8 सितंबर की रात को लगने वाला यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 मिनट तक रहेगा।



कब लगता है चंद्र ग्रहण? 

पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। 
 

Trending Videos
Chandra Grahan 2025 Date Time It's Visible in India or Not Lunar Eclipse Know All Details in Hindi
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? क्या भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik

साल में हो सकते हैं कितने चंद्र ग्रहण?

सिर्फ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्रमा को पृथ्वी का चक्कर लगाने और एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक एक चक्र पूरा करने में सिर्फ 29.5 दिन लगते हैं। हालांकि, साल में औसतन सिर्फ तीन चंद्र ग्रहण ही लगते हैं। इसकी वजह यह है कि पृथ्वी के चारों तरफ चंद्रमा की कक्षा समतल नहीं है। करीब पांच डिग्री के कोण पर यह है। इसका मतलब है कि चंद्रमा अक्सर पृथ्वी की छाया के ऊपर या नीचे चला जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Date Time It's Visible in India or Not Lunar Eclipse Know All Details in Hindi
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? क्या भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik

कितने तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। यह इस पर निर्भर है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है। 

Baba Vanga: भूकंप और सुनामी से लेकर आर्थिक संकट तक, बाबा वेंगा की साल 2026 की भविष्यवाणी से डरी दुनिया

Chandra Grahan 2025 Date Time It's Visible in India or Not Lunar Eclipse Know All Details in Hindi
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? क्या भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik

आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है। 

Viral Video: बिना किसी सुगबुगाहट के ज्वैलरी शॉप से चोरी कर रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा तो दिखाने लगी ड्रामा

 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Date Time It's Visible in India or Not Lunar Eclipse Know All Details in Hindi
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? क्या भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

साल दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed