{"_id":"61fb8c866d0b760f3f67db54","slug":"china-designed-11265-kmph-hypersonic-plane-that-can-fly-china-to-us-in-an-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hypersonic Plane: ये खास हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन, एक घंटे में पहुंच जाएगा चीन से अमेरिका","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Hypersonic Plane: ये खास हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन, एक घंटे में पहुंच जाएगा चीन से अमेरिका
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन एक ऐसा हाइपरसोनिक हवाई जहाज बना रहा जो सिर्फ एक घंटे में बीजिंग से न्यूयॉर्क पहुंच सकता है। इस जहाज की स्पीड 11265 किलोमीटर प्रति घंटे होने की बात कही जा रही है। चीनी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे इस हाइपरसोनिक प्लेन को “rocket with wings” के नाम से भी पुकारा जा रहा है। इससे पहले चीन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर चुका है।
बताया जा रहा है कि चीन साल 2023 में हाइपरसोनिक विमान का परीक्षण कर सकता है। चीनी वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि साल 2024 तक इस विमान को तैयार कर लिया जाएगा। इस विमान को बनाने वाली चीनी कंपनी का नाम स्पेस ट्रांसपोर्टेशन (Space Transportation )है जिसने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हाइपरसोनिक हवाई जहाज अपने विंग से डिटैच होते हुए नजर आ रहा है। एक रिपोर्ट के मुतबाकि, रॉकेट के जरिए यह विमान उड़ान भरेगा। आइए जानते हैं इस हाइपरसोनिक विमान के बारे में...
2 of 4
हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन
- फोटो : iStock
कंपनी स्पेस ट्रांसपोर्टेशन ने दावा किया है कि हाइपरसोनिक विमान चीन की राजधानी बीजिंग से अमेरिका के न्यूयॉर्क एक घंटे में पहुंच जाएगा। चीनी कंपनी ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि वह winged rocket का निर्माण कर रही है। कंपनी का कहना है कि इसके माध्यम से हाई स्पीड ट्रांसपोर्टेशन संभव हो पाएगा।
3 of 4
हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन
- फोटो : iStock
कपंनी की तरफ से बताया गया है कि सैटेलाइट ले जाने वाले रॉकेट से इस रॉकेट का खर्च कम होगा। इसके साथ ही परंपरागत जहाज से इसकी स्पीड तेज होगी। चीन का लक्ष्य पहले से ही हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट बनाने का रहा है। हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट बनाने के लिए ड्रैगन भारी भरकम पैसा खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन
- फोटो : iStock
बीते साल चीन की तरफ से एक एयरक्राफ्ट की योजना भी पेश की गई थी। चीन ने जिस एयरक्राफ्ट की योजना पेश की थी वह एक घंटे में धरती के किसी भी कोने में पहुंच जाएगा जिसमें 10 लोग बैठकर यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा चीन एक ऐसा न्यूक्लियर मिसाइल इंजन तैयार कर रहा है जिसकी स्पीड 9656 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस डिजाइन पर नासा पहले काम रहा था, लेकिन खर्च ज्यादा होने की वजह से योजना को रद्द कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।