फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snake Facts: गाय के पैर से लिपटकर दूध पी जाता है धामिन सांप? जानिए आखिर क्या है सच्चाई

Wed, 04 Jun 2025 03:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 03:08 PM IST
सार

Snake Facts: दुनिया में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले होते हैं, तो कुछ में जहर नहीं होता है। इन्हीं सापों में एक धामिन सांप जिसे घोड़ा पछाड़ के नाम से भी जाना जाता है। यहां सांप जहरीला नहीं होता है, लेकिन बेहद फर्तीला होता है।

विज्ञापन
Dhaman Saap What Really Drink Milk Directly From Cow Like Calf Snake Facts
गाय के पैर से लिपटकर दूध पी जाता है धामिन सांप? जानिए आखिर क्या है सच्चाई - फोटो : Adobe Stock

Snake Facts: दुनिया में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले होते हैं, तो कुछ में जहर नहीं होता है। इन्हीं सापों में एक धामिन सांप जिसे घोड़ा पछाड़ के नाम से भी जाना जाता है। यहां सांप जहरीला नहीं होता है, लेकिन बेहद फर्तीला होता है। लेकिन इस सांप को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया जाता है। इसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल, कहा जाता है कि धामिन सांप गाय के थन से सीधे दूध पी जाता है। यह जानकर आपको यकीन न हो, लेकिन यह सालों से दावा किया जा रहा है जिसकी वजह से यह गांव में लोगों के मन में बैठ गई है। क्या यह सच है? आज हम आपको अपनी खबर में बताएंगे कि क्या यह सांप गाय के थन से सीधे दूध पी जाता है। आइए जानते हैं कि सांप के दूध पीने आखिर सच्चाई क्या है? 
 
Dhaman Saap What Really Drink Milk Directly From Cow Like Calf Snake Facts
गाय के पैर से लिपटकर दूध पी जाता है धामिन सांप? जानिए आखिर क्या है सच्चाई - फोटो : Adobe Stock

गांव के लोग कहते हैं कि उन्होंने यह बात सुनी है, लेकिन कभी अपनी आंखों से देखा नहीं है। दरअसल, यह सांप आमतौर पर चूहे खाता है। कभी-कभी अपनी भूख मिटाने के लिए यह पक्षियों का भी शिकार करता है। धामिन सांप जहरीला नहीं होता है। 
 
Dhaman Saap What Really Drink Milk Directly From Cow Like Calf Snake Facts
गाय के पैर से लिपटकर दूध पी जाता है धामिन सांप? जानिए आखिर क्या है सच्चाई - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई विशेषज्ञों का कहना है कि सांप दूध पी ही नहीं सकता है, क्योंकि वो लैक्टोज पचा नहीं सकते हैं। एक विशेषज्ञ का का कहना है कि कुछ लोगों को लगता है कि धामिन सांप इसके कारण ही मिल्क स्नेक नाम पड़ा है, लेकिन यह सच नहीं है। कई वजहों से सांप का गाय के थन से दूध पीना असंभव है। 

Viral Video: ऑफिस की लड़की ने कहा बेबी तो पति पर फूटा पत्नी का गुस्सा, आधी रात को कर दिया घर से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaman Saap What Really Drink Milk Directly From Cow Like Calf Snake Facts
गाय के पैर से लिपटकर दूध पी जाता है धामिन सांप? जानिए आखिर क्या है सच्चाई - फोटो : Adobe Stock

पहली बात यह है कि सांप का मुंह ऐसा होता है कि वह थन से दूध पी ही नहीं सकता। दूसरा यह कि अगर वह मुंह लगा भी दे तो उसके अंदर चूसने का गुण नहीं होता है। साथ ही सांप के नुकीले दांत अगर थन पर लगेंगे तो कोई भी गाय या पशु शांति से नहीं खड़ा नहीं रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि सांप दूध कभी पीते नहीं हैं। सांप का पेट काफी छोटा होता है कि गाय का दूध पीने वाली बात सच नहीं हो सकती है।

Viral Video: कोबरा पकड़ रहा था यूट्यूबर, तभी सांप ने फन फैलाकर डस लिया, तुंरत ले जाया गया अस्पताल 

विज्ञापन
Dhaman Saap What Really Drink Milk Directly From Cow Like Calf Snake Facts
गाय के पैर से लिपटकर दूध पी जाता है धामिन सांप? जानिए आखिर क्या है सच्चाई - फोटो : Adobe Stock

सांप एक मांसाहारी जीव है, जो मेंढक, पक्षियों के अंडे, चूहे जैसे जीव खाता है। कुछ लोगों का कहना है कि थन से दूध चूसने के लिए जीभ चौड़ी होनी चाहिए और सांप की जीभ बेहद छोटी होती है। इसके कारण दूध खींचना असंभव काम है। इसके कारण यह एक काल्पनिक बात है कि सांप गाय के थन से दूध पीता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed