सब्सक्राइब करें

Elephants Mourning on Death: मौत पर इंसानों की तरह शोक मनाते हैं हाथी, रिसर्च में पहली बार हुए ये नए खुलासे

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Elephants in mourning Death of Elephant Like Human seen kicking and dragging dead herd members Says Researchers
मौत पर इंसानों की तरह शोक मनाते हैं हाथी - फोटो : iStock
Elephants Mourning on Death: जीवों पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। अब फिर वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मौत पर हाथी भी इंसानों की तरह शोक मनाते हैं। साल 2013 में पहली बार हाथियों के झुंड को विलाप करते हुए देखा गया था। संजीता पोखारेल ने एशियाई हथिनी के मरने पर हाथियों के झुंड को दुख मनाते हुए देखा था। उन्होंने हाथियों के इस प्रतिक्रियाओं का वीडियो बनाया था। भारत के एक वन्य जीव अभ्यारण्य में संक्रमण के कारण हाथी की मौत हो गई थी। डॉ. संजीता पोखारेल स्मिथसोनियन कंजरवेशन बायोलॉजी इंस्टीट्यूट में बायोलॉजिस्ट हैं। 

उन्होंने देखा कि मादा हाथी के शव के चारों ओर युवा हाथी और झुंड के अन्य हाथी गोल घेरा बनाकर परिक्रमा कर रहे थे। डॉ. संजीता का कहना है कि वह यह घटना देखकर रह नहीं पाई और कुछ दूरी से इस पूरी घटना का वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया। इस दौरान जापान के क्योटो यूनिवर्सिटी में वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट नचिकेता शर्मा भी डॉ. संजीता के साथ मौजूद थे। 
Trending Videos
Elephants in mourning Death of Elephant Like Human seen kicking and dragging dead herd members Says Researchers
मौत पर इंसानों की तरह शोक मनाते हैं हाथी - फोटो : Pixabay

दोनों बायोलॉजिस्ट हाथियों की इस घटना को लेकर रिसर्च करना चाहते थे। क्योंकि ऐसा नजारा कम देखने को मिलता है। इसकी वजह यह है कि अक्सर घने जंगलों या घास वाले मैदानों में हाथी रहते हैं। रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल में डॉ. संजीता पोखारेल और नचिकेता शर्मा की स्टडी प्रकाशित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Elephants in mourning Death of Elephant Like Human seen kicking and dragging dead herd members Says Researchers
मौत पर इंसानों की तरह शोक मनाते हैं हाथी - फोटो : Pixabay

दोनों बायोलॉजिस्ट ने दुनियाभर के लोगों से एक खास अपील की। उन्होंने लोगों से हाथियों के शोक जताने के वीडियो को रिकाॅर्ड कर यूट्यूब के जरिए भेजने को कहा। इसके बाद उनको कई ऐसे वीडियो मिले जिनमें हाथियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। इनमें देखा गया गया कि शव को हाथी छूते थे, चारों ओर घूमते थे और सुरक्षा प्रदान करते देख गए। इसके अलावा पैर से मारकर उठाने की कोशिश करते हुए और कांपते हुए भी नजर आए। 

Elephants in mourning Death of Elephant Like Human seen kicking and dragging dead herd members Says Researchers
मौत पर इंसानों की तरह शोक मनाते हैं हाथी - फोटो : Pixabay

अगर हाथी के बच्चे की मौत हो जाती है, तो उसकी मां हथिनी जो करती है वह उसके प्यार और दर्द को दिखाता है। हथिनी अपने बच्चे को सूंड़ से उठाकर घूमती है। ऐसी स्टडी को कंपेरेटिव थानाटोलॉजी कहा जाता है जिसमें अलग-अलग जीवों की मौत उनके साथी की उनके प्रति क्या प्रतिक्रिया होती है उस पर रिसर्च किया जाता है।  

विज्ञापन
Elephants in mourning Death of Elephant Like Human seen kicking and dragging dead herd members Says Researchers
मौत पर इंसानों की तरह शोक मनाते हैं हाथी - फोटो : Pixabay

यूट्यूब पर मिले वीडियो से दोनों बायोलॉजिस्ट को हाथी की मौत पर दूसरे हाथियों की प्रतिक्रिया के 24 मामले मिले। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के रमन कुमार भी इनकी स्टडी में शामिल हैं। तीनों इस नतीजे पर पहुंचे कि हाथी का अपने साथियों की मौत सामान्य प्रतिक्रिया होती है। वह शव को छूते हैं, सूंघते हैं और आमतौर पर चेहरे-कान को छूते और सूंघते हैं। इसके अलावा वह शव को हिलाते भी रहते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वह उठ जाए। हथिनी अपने बच्चे के शव को इसलिए पूरे दिन लेकर घूमिती है ताकि वह जिंदा हो जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed