Most Dangerous Deaches: दुनियाभर में कई खूबसूरत और प्रसिद्ध बीच हैं। यहां पर लोग बैठकर प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही आराम से लहरों की ठंडी हवा का आनंद लेते हैं। समंदर की लहरों के साथ मौज-मस्ती करने का अलग ही आनंद है। लेकिन दुनिया में कई सुमुद्री तट हैं, जो बेहद खतरनाक माने जाते हैं। इन समुद्री तटों पर जानें में लोगों के रोंगटे खड़े जाते हैं। आइए आपको दुनिया के खतरनाक समुद्री तटों के बारे में बताते हैं।
Most Dangerous Deaches: कहां हैं दुनिया के सबसे खतरनाक बीच? जहां जाने से डरते हैं लोग
Most Dangerous Deaches: दुनियाभर में लोग मन की शांति, तनाव कम करने, और प्रकृति के करीब रहने के लिए जाते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और लहरों की ठंडी हवा लोगों का मनमोह लेती हैं। आज हम दुनिया के पांच सबसे खतरनाक समुद्री तटों के बारे में बताएंगे।
न्यू स्मायर्ना बीच
अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित न्यू स्मायर्ना बीच दुनिया में सबसे खतरनाक और अजीबोगरीब है। बताया जाता है कि इस बीच पर शार्क ने 100 से अधिक लोगों पर हमला किया है। इस समुद्र में कई और खतरनाक जीव हैं, जिसके चलते लोगों के मन में भय रहता है कि वो उन पर हमला न कर दें। यह बीच गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 'द शार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से दर्ज है।
प्रइआ दी बोआ बीच
ब्राजील के जंगल पूरी में दुनिया में अपनी खबूसूरती के लिए मशहूर हैं। इसी तरह ब्राजील में स्थित प्रइआ दी बोआ बीच की पहचान सबसे खतरनाक बीच के रूप में है। लोगों का मानना है कि इस समुद्र की शार्क बहुत ही खतरनाक हैं। शार्क ने यहां पर 50 से ज्यादा बार लोगों पर हमला किया है। खतरे को देखते हुए अब समुद्र के आसपास के इलाकों में सैलानियों के मौज-मस्ती करने के लिए घेरा बना दिया गया है।
Viral News: ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन उठाकर उड़ गया कबूतर, गले में डालकर घूमता रहा, फोटो हुआ वायरल
हनाकापीआई बीच
हवाई द्वीप में मौजूद हनाकापीआई बीच एक बेहद ही खूबसूरत बीच है। यहां का पानी बेहद शांत है जिसमें कई राज छिपे हुए हैं। यहां कुछ वषों से लेकर अभी तक 83 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। खूबसूरत के साथ ही यह बेहद खतरनाक बीच है। गर्मियों के महीनों में हर रोज यहां हजारों लोग आते हैं।
Baba Vanga Gold Silver: क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? आखिर ऐसा क्या होने वाला है
केप ट्रिब्यूलेशन
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में स्थित केप ट्रिब्यूलेशन बीच खतरनाक समुद्री तटों में शामिल है। इस इलाके में जेलीफिश, विषैले सांप, मगरमच्छ और कैसोवरीज के घर पाए जाते हैं। यह शायद दुनिया के सबसे डरावने जीव हैं। नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक, कैसोवरी इमू से संबंधित बड़े, उड़ान रहित पक्षी हैं और इनका वजन 160 पाउंड से ज्यादा होता है। अगर आप इस पक्षी को छेड़ते हैं, तो यह गुस्से में आपको चोट पहुंचा सकते हैं।