सब्सक्राइब करें

Viral News: क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? जानिए क्या है वजह और देखें खूबसूरत तस्वीरें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 02:07 PM IST
सार

Who is the thailand princess: थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरिरतना राजकन्या शुक्रवार को भारत दौरे के दौरान जयपुर पहुंची। यहां पर उनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
who is the thailand princess making headlines with her jaipur visit Viral News
क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? - फोटो : Instagram/@hrhsirivannavari

Viral News: थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरिरतना राजकन्या इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार जयपुर पहुंची राजकुमारी चार दिन तक भारत दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को लेकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

राजकुमारी के यात्रा के दौरान हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से वीवीआईपी जोन में बदल दिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आम लोगों द्वारा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर किए जाने पर रोक लगा दी गई। हवाई अड्डे से वो सीधे रामबाग पैलेस पहुंची, जिसे पूरी तरह हाई-सिक्योरिटी होटल के रूप में तैयार किया गया था। 

राजकुमारी का लक्जरी काफिला आकर्षण का केंद्र रहा

राजकुमारी की यात्रा के दौरान उन्हें राजस्थान की प्रसिद्ध ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा से परिचित कराया जाएगा। शाही मेहमानों के स्वागत में विशेष राजस्थानी व्यंजन, लोक संगीत, गजरे-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी हो रहा है।

जयपुर में राजकुमारी का लक्जरी काफिला आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा वाहनों और विशेषज्ञ अधिकारियों से उनका काफिल घिरा रहा। काफिले के लिए मार्ग पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। अब लोगों के बीच शख्सियत और राजकुमारी के जीवन के बारे में जानने की और दिलचस्पी बढ़ गई है। 

Trending Videos
who is the thailand princess making headlines with her jaipur visit Viral News
क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? - फोटो : Instagram/@hrhsirivannavari

कौन हैं थाईलैंड की राजकुमारी? 

राजकुमारी का थाईलैंड के महा वजीरालोंगकोर्न (राजा राम दसवें) और उनकी पूर्व साथी सुजारिनी विवाचारावोंगसे के घर 8 जनवरी 1987 को जन्म हुआ था। राजकुमारी ने 2005 में एक ब्रांड शुरू किया, जो हाइ-एंड लक्जरी फैशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने पेरिस में अपने डिजाइन पेश किए। यहां पर उनके कलेक्शन ने पारंपरिक थाई सिल्क और आधुनिक फैशन का सुंदर मेल दिखाने का काम किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
who is the thailand princess making headlines with her jaipur visit Viral News
क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? - फोटो : Instagram/@hrhsirivannavari

वर्ष 2023 में उन्हें रॉयल थाई आर्मी में मेजर जनरल के पद पर नियुक्ति किया गया। जहां वो रॉयल स्टेबल यूनिट की संरक्षक भी रहीं। राजकुमारी थाई सिल्क और स्थानीय वस्त्र कला को बचाने व विकसित करने के लिए भी काम कर रही हैं। 

Solar Flares: क्या भारत को है कोई खतरा? धरती से टकरा रहा शक्तिशाली सौर तूफान, अलर्ट पर नासा से लेकर इसरो तक

who is the thailand princess making headlines with her jaipur visit Viral News
क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? - फोटो : Instagram/@hrhsirivannavari

उन्होंने चुललोंगकोर्न विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन में प्रथम श्रेणी की डिग्री और गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने पेरिस के एक प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थान से भी विशेष शिक्षा प्राप्त की है।

Death Mystery: क्या मौत के बाद भी होती है कोई दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी 

विज्ञापन
who is the thailand princess making headlines with her jaipur visit Viral News
क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? - फोटो : Instagram/@hrhsirivannavari

राजकुमारी सिर्फ शाही राजकुमारी नहीं हैं, बल्कि एक फैशन डिजाइनर, एथलीट, सेना अधिकारी और सांस्कृतिक संरक्षक भी है। उनको थाईलैंड में एक प्रभावशाली सार्वजनिक हस्ती के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed