{"_id":"69860ff78c13136c2003b1f7","slug":"india-stature-grows-in-world-cricket-men-s-t20-world-cup-and-women-s-wc-to-u19-cricket-world-cup-glory-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
Fri, 06 Feb 2026 09:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:30 PM IST
सार
भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारत का क्रिकेट में दम दिख रहा है और सीनियर पुरुष और महिला टीम के बाद अब युवा खिलाड़ी भी विश्व चैंपियन बनने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ICC/BCCI/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो वर्षों में चार विश्व खिताब और एक चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने अलग-अलग वर्ग में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है और अब युवा खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया है कि भारत का क्रिकेट में भविष्य कितना उज्जवल है। आइए जानते हैं 2024 से अब तक भारत ने किन टूर्नामेंट्स में अपनी धाक जमाई...
टी20 विश्व कप
- फोटो : BCCI
पुरुष टी20 विश्व कप का जीता खिताब (2024)
भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी।

भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता
- फोटो : X / @GautamGambhir
रोहित की अगुआई में जीती चैंपियंस ट्रॉफी (2025)
भारत ने 2025 की शुरुआत में रोहित शर्मा की अगुआई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता था। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : ANI
महिला टीम पहली बार बनी थी चैंपियन (2025)
भारत के लिए 2025 का साल वाकई यादगार रहा था। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट में भारत की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई थी। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया था।

भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
- फोटो : @rashtrapatibhvn
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने टी20 विश्व कप में लहराया था परचम (2025)
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने भी टी20 विश्व कप 2025 का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा था। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।