{"_id":"5f27d0eb8ebc3e9bd52a5f45","slug":"food-and-drink-made-of-snake-in-vietnam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में सांप का मांस बड़े चाव से खाते हैं लोग, माना जाता है पौष्टिक भोजन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में सांप का मांस बड़े चाव से खाते हैं लोग, माना जाता है पौष्टिक भोजन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 03 Aug 2020 03:20 PM IST
दुनियाभर में जगह-जगह के हिसाब से लोगों का खानपान भी बिल्कुल अलग है। कुछ जगहों पर ऐसे अजीबोगरीब भोजन बनाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कुछ ऐसी ही कहानी वियतनाम की है। इस देश में लोग सांपों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन के तौर पर देखते हैं। वियतनाम में सांपों को खाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। यहां पर उत्तरी भाग के जंगलों में से पकड़े गए सांपों के मांसों का सेवन इंसान के शरीर के उच्च ताप को कम करने, सिर दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत पाने के लिए करते हैं।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सांपों से बनी डिश अब वियतनाम के रेस्टरेंट्स में भी मिलने लगी है। वियतनाम की राजधानी हनोई से करीब तीन घंटे की दूरी पर येन बाई प्रांत में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ ने बताया कि सांपों को लेमन ग्रास के साथ उबालकर या फिर फ्राई करके खाना पसंद करते हैं। वहीं, उसके खून को चावल की शराब में मिलाकर रेस्टोरेंट में परोसा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सांपों के सिर को काटकर उनके खून को निचोड़ लिया जाता है। इस खून को लोग शराब में मिलाकर पीते हैं। सांप के सिर और आसपास के हिस्सों को छोड़कर बाकी बचे भाग से कई तरह के अलग-अलग डिश तैयार किए जाते है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
येन बाई में ही स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि स्थानिय लोगों का यह मानना है कि सांप के खून से बने शराब को केवल 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को सेवन करना चाहिए। क्योंकि युवाओं में इसके सेवन करने से बदन दर्द या नपुंसकता की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जंगलों से सांप पकड़ने वाले डांग क्युओक खान्ह ने बताया कि सांप के मांस के सेवन के कई फायदे हैं। इनका मीट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत और हड्डियों के लिए लाभदायक होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।