फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पूर्व सीआईए एजेंट का चौंकाने वाला दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस, इस प्रयोग में हुआ था शामिल

Mon, 12 Feb 2024 01:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
former cia agent claim he saw 10ft alien  on mars in psychic experiments of agency
पूर्व सीआईए एजेंट का दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस - फोटो : iStock

अजब-गजब: एलियंस को लेकर हर दिन चौंका देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस को देखने और उनसे मिलने का दावा करते हैं। अब अमेरिका के एक पूर्व सीआईए एजेंट ने हैरान करने वाला दावा किया है। पूर्व सीआईए एजेंट का कहना है कि उसने मंगल ग्रह पर एलियंस को देखा है। एजेंट का दावा अजीबोगरीब तो है ही, लेकिन यह उससे भी ज्यादा अजीब है कि उसने कब और कैसे देखा था। मैकमैनीगल नाम के एक पूर्व एजेंट ने यह कहानी बताई है। उसका कहना है कि उसने मानसिक शक्तियों पर हो रहे प्रयोगों के दौरान धरती से ही यह सब देखा है।



मैकमैनीगल एक विशेष स्टारगेट नाम के प्रयोग में शामिल था। इसमें इंसानी दिमाग के शक्तियों को लेकर एक विशेष तरह के प्रयोग किए गए थे।  पूर्व सीआईए एजेंट ने बताया कि प्रयोग के दौरान उसने इस तरह के विजन्स देखे, जिनमें 10 फीट लंबे बड़े इंसानी रूप वाले एलियंस मंगल के पिरामिडों में दिखाई दिए। शीत युद्ध के समय यह प्रयोग किए गए थे। इस दौरान अमेरिका दिमागी शक्तियों का इस्तेमाल कर चीन और रूस के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता था।
 

former cia agent claim he saw 10ft alien  on mars in psychic experiments of agency
पूर्व सीआईए एजेंट का दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस - फोटो : iStock

मैकमैनीगल ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रयोग की एक स्थिति में प्रोग्राम डायरेक्टर बॉब मुनरो ने जगाया और ऐसी जगह  के बारे में सोचने के लिए कहा, जो रूस और चीन दोनों ही में न हो। वास्तव में यह जगह करोड़ों किलोमीटर स्थित थी और करोड़ों साल पहले की थी। 
 

former cia agent claim he saw 10ft alien  on mars in psychic experiments of agency
पूर्व सीआईए एजेंट का दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस - फोटो : iStock

उसने बताया कि वह मुनरो इंस्टीट्यूट के एक बंद डिब्बे में सो रहा था, क्योंकि प्रयोग में शरीर के बाहर जाने और उसने नियंत्रित करने पर काम किया जा रहा था। उसको जगा कर सवाल कियागया कि क्या हो रहा है? विजन में उसे एक बंद लिफाफा मिला और उसे खोलकर बताने को कहा गया कि लिफाले में क्या है? 

आइसलैंड: यहां एक बार फिर फटी धरती, 200 फीट ऊपर उठी पाताल से निकली आग, देखें डराने वाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
former cia agent claim he saw 10ft alien  on mars in psychic experiments of agency
पूर्व सीआईए एजेंट का दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस - फोटो : iStock

लिफाफे में मैकमैनीगल ने बड़े पिरामिड की तस्वीर देखी, जिस पर उसने कहा कि यह एक नई जगह होनी चाहिए, क्योंकि पिरामिड गीजा के पिरामिड से भी काफी बड़ा था। इमारत पर उसे ध्यान देने के लिए कहा गया, तो उसने देखा कि पिरामिड को किसी हादसे से बचे लोगों के लिए बनाया गया होगा। उसे मरे हुए नजर आए, लेकिन वे पूरी तरह इंसान नहीं लग रहे थे। 10 फीट लंबे सभी इंसान की कोई खास प्रजाति के लोग प्रतीत हो रहे थे।

अजब गजब: इंसानों के कटे अंग उगा सकता है ये जीव! बस मिल जाए एक चीज तो हो जाएगा काम

विज्ञापन
former cia agent claim he saw 10ft alien  on mars in psychic experiments of agency
पूर्व सीआईए एजेंट का दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस - फोटो : iStock

इसके बाद मुनरो ने उन निर्देशों के बारे में जो उसके दिमाग को दिए गये थे। एक पोडकॉस्ट में उसने बताया कि निर्देश थे, मंगल, दस लाख ईसा पूर्व का समय! फिर उसे सैटेलाइट से ली गईं मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें दिखाई गईं। इसमें एक विशाल क्रेटर यानी गड्ढा था। यह देखकर यकीन हो गया है कि पुराने समय में यह एलियन मंगल ग्रह पर रहा करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed